वाणिज्यिक नीलामी के चौथे भाग के तहत चार राज्यों की पांच कोयला खदानों की नीलामी
कोयला मंत्रालय ने अभी तक 47 खदानों की सफलतापूर्वक नीलामी की.
कोयला खान (विशेष प्रावधान), अधिनियम 2015 के तहत नीलामी का चौदहवां भाग.
खान और खनिज अवयव (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 के तहत नीलामी का चौथा भाग.
नई दिल्ली (PIB): कोयला मंत्रालय ने 16 दिसम्बर, 2021 को सीएम (एसपी) अधिनियम, 2015 के चौदहवें भाग तथा एमएमडीआर अधिनियम, 1957 के चौथे भाग के तहत वाणिज्यिक खनन के लिए कोयला खदानों की नीलमी के लिए निविदा आमंत्रण टेंडर (एनआईटी) लॉन्च किया था। 31 मार्च एवं 01 अप्रैल, 2022 को एमएसटीसी प्लेटफॉर्म पर आयोजित ई-नीलामी के दौरान कुल मिलाकर पांच सीएमएसपी कोयला खदानों को नीलामी के लिए प्रस्तुत किया गया था। इन कोयला खानों का सारांश इस प्रकार है।
- सभी पांचों कोयला खदानें पूरी तरह से अन्वेषित कोयला खदानें हैं
- इन पांच कोयला खदानों के लिए कुल भू-वैज्ञानिक भंडार 665.08 मिलियन टन (एमटी) है।
- इन कोयला खदानों के लिए संचयी पीआरसी 14.756 एमटी सालाना है।
कोयला खदानों का विवरण नीचे दिया गया है:
क्र. सं. |
राज्य का नाम |
खदान का नाम |
भूवैज्ञानिक भंडार (एमटी) |
पीआरसी (एमटीपीए) |
खदान के पीआरसी के आधार पर अनुमानित वार्षिक राजस्व (करोड रुपये) |
अनुमानित पूंजी निवेश (करोड़ रुपये) |
अनुमानित कुल रोजगार |
1 |
छत्तीसगढ़ |
गारे पालमा IV/6 |
166.98 |
4.000 |
1255.66 |
600.00 |
5408 |
2 |
झारखंड |
राबोडीह ओसीपी |
133.17 |
2.500 |
367.10 |
375.00 |
3380 |
3 |
महाराष्ट्र |
चिनोरा |
17.85 |
0.256 |
62.26 |
38.40 |
346 |
4 एवं 5 |
ओडिशा |
उत्कल बी1 एवं बी2 |
347.08 |
8.000 |
1107.05 |
1200.00 |
10,816 |
कुल |
665.08 |
14.756 |
2,792.07 |
2,213.40 |
19,950 |
वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी के चौथे भाग के लिए संचयी परिणाम निम्नलिखित हैं:
क्र. सं. |
खदान का नाम |
राज्य |
पीआरसी (एमअीपीए) |
भूवैज्ञानिक भंडार (एमटी) |
द्वारा प्रस्तुत अंतिम बोली |
आरक्षित मूल्य (%) |
अंतिम प्रस्ताव (%) |
1 |
गारे पालमा IV/6 |
छत्तीसगढ़ |
4.000 |
166.98 |
जिंदल स्टील पावर लिमिटेड/64898 |
4.00 |
85.25 |
2 |
राबोडीह ओसीपी |
झारखंड |
2.500 |
133.17 |
टवेंटी फर्स्ट सेंचुरी माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड/242211 |
4.00 |
6.00 |
3 |
चिनोरा |
महाराष्ट्र |
0.256 |
17.85 |
बीएस इस्पात लिमिटेड/64979 |
4.00 |
53.00 |
4 एवं 5 |
उत्कल बी1 एवं बी2 |
ओडिशा |
8.000 |
347.08 |
जिंदल स्टील पावर लिमिटेड/64898 |
4.00 |
15.25 |
वाणिज्यिक कोयला खनन नीलामी प्रक्रिया के तहत 101.440 मिलियन टन प्रतिवर्ष के कुल संचयी पीआरसी के साथ अब तक कुल 47 कोयला खदानों की नीलामी की गई है। जिसमें उपरोक्त पांच कोयला खदानों की नीलामी चौथे भाग में की गई है।
***