लक्ष्मीगंज बन्द चीनी-मिल को अविलम्ब चलाने की मांग को लेकर 'अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन' उत्तर प्रदेश सरकार के गठन के ठीक 2 दिन बाद से पुनः प्रारम्भ हो जायेगा: रामचन्द्र सिंह
लखनऊ / कुशीनगर: आज भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के जिलाध्यक्ष- रामचंद्र सिंह ने हमारे लक्ष्मीगंज संवाददाता को बताया कि, लक्ष्मीगंज बंद चीनी-मिल के गेट पर *बन्द चीनी-मिल को अविलम्ब चलाने की मांग* को लेकर आचार संहिता के कारण स्थगित 'अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन' उ. प्र.सरकार के गठन के 2 दिन बाद से पुन: प्रारम्भ हो जायेगा।
भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के जिलाध्यक्ष- रामचंद्र सिंह ने बताया कि, *लक्ष्मीगंज बंद चीनी-मिल* के गेट पर *बन्द चीनी-मिल को अविलम्ब चलाने की मांग* को लेकर 'अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन ' मेरे नेतृत्व में वर्ष 2017 से ही जारी है परन्तु सरकार ने अभी तक बंद चीनी-मिल को नहीं चलवाई।
उन्होंने बताया कि, क्षेत्र की भोली-भाली जनता ने फिर भाजपा के भाषणों पर विश्वास कर भाजपा को जिताया है अतः मैं उत्तर प्रदेश सरकार के जो भी मुख्यमंत्री हों, उनको अभी से चेतावनी दे देना चाहता हूँ कि, उ. प्र. सरकार गठन के 2 दिन बाद से पुन: *बन्द चीनी-मिल को अविलम्ब चलाने की मांग* को लेकर 'अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन' मेरे नेतृत्व में जारी रहेगा।

आइये, देखते हैं चुनाव के पहले जारी इस आंदोलन को-
इस धरने को स्थानीय किसानों, बेरोजगारों के साथ - साथ ब्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष- पंकज पोद्दार के नेतृत्व में व्यापारियों ने दुकानें बंद कर - कर के तथा समतामूलक समज निर्माण मोर्चा, जनता ब्रिगेड पार्टी, बुंदेलखंड इंकलाब मोर्चा तथा रेल सेवक संघ सहित तमाम मजदूर और किसानों के संगठन धरने में सहभागिता कर रहे हैं।
इसी कड़ी में समतामूलक समाज निर्माण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष- सचिदानन्द श्रीवास्तव ने राज्यपाल को ट्वीट कर लख्मीगंज बंद चीनीमिल को अविलम्ब चलवाने की मांग की है।
@UPGovt pic.twitter.com/6Sj1UugXED
— SAMATAMOOLAK SAMAJ NIRMAN MORCHA (@NirmanSamaj) March 12, 2022