
मुख्यमंत्री- योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित 'पांच सूत्रीय मांग-पत्र', 'वेटरनस एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष (किसान मोर्चा) व भारतीय किसान यूनियन (अ) के जिलाध्यक्ष, कुशीनगर- रामचन्द्र सिंह' ने उपजिलाधिकारी, कप्तानगंज को सौपा
लखनऊ: आज मंगलवार 24 अगस्त को मुख्यमंत्री- योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित 'पांच सूत्रीय मांग-पत्र', 'वेटरनस एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष (किसान मोर्चा) व भारतीय किसान यूनियन (अ) के जिलाध्यक्ष, कुशीनगर- रामचन्द्र सिंह' ने उपजिलाधिकारी, कप्तानगंज- देश दीपक सिंह को सौपा, जिसमें कहा गया है कि, उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बने साढ़े चार वर्ष से ऊपर हो गये और इन वर्षों में खाद, बीज, उर्बरक और डीजल के साथ साथ अन्य बस्तुओं के दामों मे बेतहाशा बढ़ोत्तरी हुयी है मगर किसानों के गन्ने का मूल्य एक रुपया भी नही बढ़ाया गया।