
मृतक आश्रितों को अधिसंख्य लिपिक पदों पर नियुक्ति हेतु राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का ट्विटर अभियान 18 जुलाई को
लखनऊ: मृतक आश्रितों को अधिसंख्य लिपिक पदों पर नियुक्ति के शासनादेश में विलम्ब पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उ0प्र0 का ट्विटर महाभियान रविवार 18 जुलाई 2021 को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 01 बजे तक आयोजित होगा।
प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह, महामंत्री भगवती सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष मातादीन द्विवेदी व संगठन मंत्री- शिवशंकर सिंह ने संयुक्त रूप से शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में ट्विटर अभियान में भाग लेने की अपील की है। यह जानकारी प्राथमिक संवर्ग के प्रदेशीय मीडिया प्रमुख बृजेश श्रीवास्तव ने दी है।