
BREAKING NEWS: कोविड-19 पर ताज़ा जानकारी
नयी-दिल्ली (PIB): स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आज विज्ञप्ति जारी कर ताज़ा स्थिति की जानकारी दी।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने वर्तमान स्थिति की स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि, भारत में सक्रिय मामले कम होकर 7,02,887 तक पहुंचे।
मंत्रालय ने बताया कि, पिछले 24 घंटों में भारत में 53,256 नये मामले दर्ज हुये, जो 88 दिनों में सबसे कम है तथा अब तक पूरे देश में कुल 2,88,44,199 मरीज स्वस्थ हुये।
मंत्रालय ने बताया कि, पिछले 24 घंटों के दौरान 78,190 मरीज स्वस्थ हुये।
मंत्रालय ने बताया कि, पिछले लगातार 39वें दिन दैनिक नये मामलों की तुलना में दैनिक रिकवरी अधिक रही।
मंत्रालय ने बताया कि, रिकवरी दर में इजाफा, वह 96.36 प्रतिशत पहुंची।
मंत्रालय ने बताया कि, साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर पांच प्रतिशत से नीचे कायम। वर्तमान में यह 3.32 प्रतिशत है।
मंत्रालय ने बताया कि, दैनिक पॉजिटिविटी दर 3.83 प्रतिशत है, जो लगातार 14वें दिन पांच प्रतिशत से कम पर कायम है।
मंत्रालय ने बताया कि, जांच क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ, अभी तक कुल 39.24 करोड़ से अधिक जांचें की जा चुकी हैं तथा देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक वैक्सीन की 28 करोड़ डोज लगाई गई है।
******