नितीश कुमार द्वारा पुनः मुख्यमंत्री बने रहने की महत्वकांक्षा को पूरी करने के लिए लूटेरों / विषधरों की गोद में बैठने पर गहरा दुःख व्यक्त किया उत्तर प्रदेश के लोसपा अध्यक्ष - एस एन श्रीवास्तव ने
लखनऊ: एक समाजवादी नेता- आदरणीय नितीश कुमार जी द्वारा पुनः मुख्यमंत्री बने रहने की महत्वकांक्षा को पूरी करने के लिए, डॉक्टर लोहिया के सिद्धांतों/ समाजवाद/ समतामूलक समाज की स्थापना की अवधारणा को छोड़कर लूटेरों / विषधरों की गोद में बैठने पर उत्तर प्रदेश के लोसपा अध्यक्ष - एस. एन. श्रीवास्तव ने बिहार के मुख्यमंत्री- नितीश कुमार को ट्वीट कर गहरा दुःख व्यक्त किया है तथा ईश्वर से प्रार्थना की है कि, "ईश्वर उनकी अंतरात्मा में डॉक्टर लोहिया के सिद्धांतों/ समाजवाद/ समतामूलक समाज की स्थापना की अवधारणा को पुनर्जीवित करें।"
डॉक्टर लोहिया अमर रहें !!!
— सच्चिदा नन्द श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष (उ• प्र•) (@LSPUP2016) November 17, 2020
मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि, उनकी अंतरात्मा में डॉक्टर लोहिया के सिद्धांतों/ समाजवाद/ समतामूलक समाज की स्थापना की अवधारणा को पुनर्जीवित करें। pic.twitter.com/coT6JN3toN
swatantrabharatnews.com