लोसपा संरक्षक रघु ठाकुर, राष्ट्रीय महासचिव- राघवेन्द्र सिंह और प्रदेश अध्यक्ष (उ•प्र•)- एस• एन• श्रीवास्तव ने प्रणव मुखर्जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की
लखनऊ/ भोपाल: लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक- महान् समाजवादी चिंतक व विचारक- रघु ठाकुर, राष्ट्रीय महासचिव- राघवेन्द्र सिंह और उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष- एस• एन• श्रीवास्तव ने भारत के पूूर्व राष्ट्रपति- प्रणव मुखर्जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
रघु ठाकुर ने गहरा दुु:ख ब्यक्त करते हुए कहा कि, भारत के पूर्व राष्टपति श्री प्रणव मुखर्जी का निधन दुखद है। पिछले कई दशकों से मेरे उनसे सम्बन्ध रहे। हम लोगों को वे सदैव प्रणव दा ही रहे। वे एक सुशिक्षित, सुपठित और शालीन व्यक्ति थे। उनके सम्बन्ध दलों से हटकर सभी दलों के राजनेताओं से थे। केंन्द्रीय मंत्री रहते हुए भी उनका लोगों से मिलना अति सामान्य था तथा वे जन समस्याओं को बहुत गम्भीरता से हल करने का प्रयास करते थे। केंद्र में मंत्री रहते हुए भी उनकी सुरक्षा व्यवस्था सामान्य थी। उनके विरुद्ध कभी कोई आरोप नहीं लगे। उनकी ससुराल बागलादेश में थी तथा बांग्लादेश की उनकी यात्रा से भारत व बङ्गलादेश के बीच नदी समझौता आदि कई लम्बित समस्याओं का हल निकला। उनका पत्राचार अमूमन बहुत बारीक पर विस्तृत होता था। वे समस्याओं को टालने के पक्षधर नहीँ थे।
रघु ठाकुर ने कहा कि, देश के केंट क्षेत्रों के निवासियों व किसानों की समस्याओं को मैने उनके रक्षामन्त्री काल में उनके समक्ष रखा। उन्होंने बहुत गम्भीरता से उसे समझकर हल करने की पहल की। भिंड के गोहद में राणा भीमसिंग सैनिक स्कूल की मेरी मांग को उन्होंने बहुत से नियम शिथिल कर स्वीकृति देने की सिफारिश की यद्यपि तत्कालीन राज्य सरकार ने जमीन देने के प्रस्ताव को लम्बित रख कर उसे नहीं होने दिया।
मै स्व• प्रणव दा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
swatantrabharatnews.com
27.jpg)
.jpg)

.jpg)



10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)