
BREAKING NEWS: गंभीर चक्रवाती तूफान अम्फान पर नजर ( 12.30 बजे)
नई-दिल्ली, 17 मई 2020 (PIB): भारत मौसम विज्ञान विभाग के तूफान चेतावनी प्रभाग ने अपनी नवीनतम विज्ञप्ति (12.30 बजे) में निम्नलिखित जानकारी दी है:
दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी (बीओबी) के ऊपर कल का दबाव उसी दोपहर (16 मई के 14.30 बजे) एक गहरे दबाव में तीव्र हो गया और उसी शाम (16 मई के 17.30 बजे) बीओबी के मध्य भागों के ऊपर चक्रवाती तूफान ‘अम्फान‘ (यूएम-पन के रूप् में उच्चरित) के रूप में बदल गया। आज, 17 मई, 2020 को सुबह 0830 बजे यह गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में तीव्र हो गया और पारादीप (ओडिशा) के लगभग 990 किमी दक्षिण, दीघा (पश्चिम बंगाल) के लगभग 1140 किमी दक्षिण-दक्षिणपश्चिम और खेपुपारा (बांग्ला देश) के लगभग 1260 किमी दक्षिण-दक्षिणपश्चिम की दूरी पर करीब 11.4 डिग्री उत्तर अक्षांश एवं 86.0 पूर्व देशांतर के निकट एक ही क्षेत्र में केंद्रित है।
इसके अगले 12 घटों के दौरान और तीव्र होकर एक बहुत ही गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल जाने की ज्यादा आशंका है। इसके अगले 24 घटों के दौरान धीरे धीरे लगभग उत्तर दिशा में बढ़ने तथा फिर से मुड़कर एक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में 20 मई, 2020 के दोपहर/शाम के दौरान तेजी से उत्तर उत्तरपूर्व दिशा में बढ़ने और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर तेजी से बढ़ने तथा सागर द्वीपसमूह (पश्चिम बंगाल) और हटिया द्वीपसमूह (बांग्लादेश) के बीच पश्चिम बंगाल -बांग्लादेश तटों से गुजरने की बहुत अधिक संभावना है।
निम्न सारिणी में पूर्वानुमान ट्रैक और तीव्रता दी गई है:
तिथि/समय (भारतीय मानक समय) |
स्थिति ( अक्षांश डिग्री उत्तर / देशांतर डिग्री पूर्व ) |
अधिकतम निरंतर सतह हवा की गति (किमी प्रति घंटे) |
गंभीर चक्रवातीय विक्षोभ का वर्ग |
17.05.20/0830 |
11.4/86.0 |
90 से 100 किमी प्रति घंटे की गति से 110 तक |
गंभीर चक्रवातीय तूफान |
17.05.20/1130 |
11.7/85.9 |
95 से 105 किमी प्रति घंटे की गति से 115तक |
गंभीर चक्रवातीय तूफान |
17.05.20/1730 |
12.3/85.8 |
105 से 115 किमी प्रति घंटे की गति से 125तक |
गंभीर चक्रवातीय तूफान |
17.05.20/2330 |
13.1/85.9 |
115 से 125 किमी प्रति घंटे की गति से 140 तक |
बहुत गंभीर चक्रवातीय तूफान |
18.05.20/0530 |
13.7/86.0 |
125 से 135 किमी प्रति घंटे की गति से 150 तक |
बहुत गंभीर चक्रवातीय तूफान |
18.05.20/1730 |
14.8/86.2 |
145 से 155 किमी प्रति घंटे की गति से 170 तक |
बहुत गंभीर चक्रवातीय तूफान |
19.05.20/0530 |
16.1/86.6 |
160 से 170 किमी प्रति घंटे की गति से 190 तक |
अत्यंत गंभीर चक्रवातीय तूफान |
19.05.20/1730 |
17.6/87.2 |
170 से 180 किमी प्रति घंटे की गति से 200 तक |
अत्यंत गंभीर चक्रवातीय तूफान |
20.05.20/0530 |
19.6/88.0 |
170 से 180 किमी प्रति घंटे की गति से 200 तक |
अत्यंत गंभीर चक्रवातीय तूफान |
20.05.20/1730 |
21.7/89.0 |
155 से 165 किमी प्रति घंटे की गति से 180 तक |
अत्यंत गंभीर |
21.05.20/0530 |
23.5/89.7 |
90 से 95 किमी प्रति घंटे की गति से 115तक |
गंभीर |
21.05.20/1730 |
25.3/90.2 |
50 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से 60 तक |
दबाव |
चेतावनी:+
(1) वर्षा (अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह): अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के ऊपर अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है।
- वर्षा (ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदान):
18 मई की शाम से छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा के साथ तटीय ओडिशा में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। 19 मई को अधिकांश स्थानों पर भारी तथा कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होगी, जबकि 20 मई 2020 को उत्तर तटीय ओडिशा के ऊपर कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होगी। पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदान वाले तटीय जिलों में 19 मई को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने तथा कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का अनुमान है। 20 मई को पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों के ऊपर कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी एवं छिटपुट स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने का अनुमान है।
(2) हवा की चेतावनी:18 मई की शाम से दक्षिण ओडिशा के तट के साथ एवं नजदीकी स्थानों पर हवा 45 से 55 किमी प्रति घंटे की गति जो बढ़कर 65 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, चलने का अनुमान है, जो 19 मई की सुबह से उत्तर ओडिशा के तट के साथ एवं नजदीकी स्थानों पर तथा 19 मई की दोपहर से पश्चिम बंगाल के तट के साथ एवं नजदीकी स्थानों पर विस्तारित हो सकती है। हवा की गति धीरे-धीरे बढ़कर अंधड़ बन जाएगी जिसकी गति 20 मई की सुबह से उत्तर ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल के तट के साथ एवं नजदीकी स्थानों पर 75 से 85 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 95 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके बाद हवा की गति धीरे-धीरे और बढ़ेगी और 20 मई की दोपहर से पश्चिम बंगाल के तट के साथ एवं नजदीकी स्थानों पर 100-120 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 135 किमी प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी।
- अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान सागर के ऊपर चक्रवाती हवाओं के 45 से 55 किमी प्रति घंटे की गति जो बढ़कर 65 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, चलने का अनुमान है।
- बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व एवं समीपवर्ती दक्षिण पश्चिम में 80 से 90 किमी प्रति घंटे जो बढ़कर 100 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, वाली हवा की गति व्याप्त हो रही है। इसके 18 मई की सुबह तक मध्य बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी भागों के ऊपर 125 से 135 किमी प्रति घंटे की गति जो बढ़कर 150 किमी प्रति घंटे तक, 19 मई को मध्य के उत्तरी भागों तथा समीपवर्ती उत्तर बंगाल की खाड़ी के भागों के ऊपर 160 से 170 किमी प्रति घंटे की गति जो बढ़कर 190 किमी प्रति घंटे तक, एवं 20 मई के दौरान उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर 155 से 165 किमी प्रति घंटे की गति जो बढ़कर 180 किमी प्रति घंटे तक, पहुंच सकती है, चलने का अनुमान है।
(3) समुद्र की स्थिति: समुद्र की स्थिति अगले 24 घटों के दौरान दक्षिण पश्चिम एवं बंगाल की खाड़ी के समीपवर्ती मध्य में बहुत उग्र रहेगी। आज रात से बंगाल की खाड़ी के मध्य के दक्षिणी भागों, 19 मई को बंगाल की खाड़ी के मध्य के उत्तरी भागों एवं समपीवर्ती उत्तर तथा 20 मई को बंगाल की खाड़ी के उत्तर में यह असाधारण बन जाएगी।
(4) मछुआरों को चेतावनी: मछुआरों को अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण बंगाल की खाड़ी, 17 से 18 मई के दौरान मध्य बंगाल की खाड़ी एवं 18 से 20 मई के दौरान उत्तरी बंगाल की खाड़ी में न जाने का सुझाव दिया गया है।
इसके अतिरिक्त, मछुआरों को 18 से 20 मई के दौरान उत्तरी बंगाल की खाड़ी एवं उत्तरी ओडिशा, पश्चिम बंगाल एवं समीवर्ती बांग्ला देश के तटों पर न जाने का सुझाव दिया गया है।
तंत्र निरंतर निगरानी के तहत है और संबंधित राज्य सरकारों को नियमित रूप से सूचित किया जा रहा है।
कृपया सिस्टम के अपडेट के लिए www.rsmcnewdelhi.imd.gov.inएवं www.mausam.imd.gov.in पर जाएं।
ऊपर - नीचे तीन चित्र दिए गए हैं:
****
swatantrabharatnews.com