यवतमाल स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र से महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए उपचुनाव: चुनाव आयोग
नई-दिल्ली: चुनाव आयोग ने शुक्रवार को बताया है कि, "यवतमाल स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र से महाराष्ट्र विधान परिषद में एक आकस्मिक रिक्ति है। रिक्ति का विवरण नीचे दिया गया है":
क्र.सं. |
सदस्य का नाम |
रिक्ति का कारण |
रिक्ति की तिथि |
सेवानिवृत्ति की तिथि |
1. |
तानाजी जयवंत सावंत |
महाराष्ट्र विधान सभा में निर्वाचित |
24 अक्टूबर, 2019 (दोपहर) |
05.12.2022 |
निर्वाचन आयोग ने उपर्युक्त रिक्ति को भरने के लिए महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए उपचुनाव कराने का निर्णय लिया है, जो निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार होगा :-
क्र.संख्या |
विषय |
तिथियां एवं दिवस |
|
अधिसूचनाएं जारी करना |
07 जनवरी, 2020 (मंगलवार) |
|
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि |
14 जनवरी, 2020 (मंगलवार) |
|
नामांकनों की जांच |
15 जनवरी, 2020 (बुधवार) |
|
नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि |
17 जनवरी, 2020 (शुक्रवार) |
|
मतदान की तिथि |
31 जनवरी, 2020 (शुक्रवार) |
|
मतदान का समय |
प्रात: 8.00 बजे से सायं 4.00 बजे तक |
|
मतगणना |
04 फरवरी, 2020 (मंगलवार) |
|
जिस तिथि से पहले चुनाव कार्य पूरा हो जाएगा |
06 फरवरी, 2020 (बृहस्पतिवार) |
swatantrabharatnews.com