
ब्रेकिंग न्यूज़: पत्रकार दुनिया के चाणक्य - प्रियंका न्यूज़ के संपादक - राम कुमार वरमा की मृत्यु से शोक में डूबा सचबयानी का पत्रकार जगत
अंतिम यात्रा: रविवार को मध्यान्ह 12:00 बजे लखनऊ में रिसालदार पार्क के पास स्थित उनके निवास से प्रस्थान करेगी.
सचबयानी के पत्रकार जगत में चाणक्य कहे जानेवाले तथा सचबयानी में सबसे आगे हर दिल अजीज प्रियंका न्यूज़ के संपादक - राम कुमार वरमा की मृत्यु की खबर मिलते ही सचबयानी का पत्रकार जगत शोक में डूब गया।
लखनऊ: शनिवार की शाम 06:30 बजे प्रियंका के संपादक- राम कुमार वरमा की मृत्यु हो गयी। अंतिम यात्रा रविवार को मध्याह्न 12:00 बजे उनके निवास स्थान - लखनऊ के रिसालदार-पार्क से प्रस्थान करेगी।
सचबयानी के पत्रकार जगत में चाणक्य कहे जानेवाले तथा सचबयानी में सबसे आगे हर दिल अजीज प्रियंका न्यूज़ के संपादक - राम कुमार वरमा की मृत्यु की खबर मिलते ही सचबयानी का पत्रकार जगत शोक में डूब गया।
स्वतंत्र भारत न्यूज़ - swatantrabharatnews.com के संपादक, रेल सेवक संघ के महामंत्री तथा लोसपा के प्रदेश अध्यक्ष - एस एन श्रीवास्तव, उनके मित्र रेलवे इंजिनियर - सतीश चन्द्रा और विद्द्युत अभियंता - अरुण कुमारअपने मित्र श्री वरमा जी की मृत्यु की खबर पाते ही स्तब्ध रह गए।
दो-तीन घंटे बाद अपने को सहज करते हुए लोसपा के प्रदेश अध्यक्ष - एस एन श्रीवास्तव ने कहा कि, "स्व राम कुमार वरमा जी का निधन सचबयानी करने वाले पत्रकार जगत की ही नहीं बल्कि समाज की एक बड़ी क्षति है जो, अपूर्णीय है। हमलोगों का एक सच्चा साथी और सचबयानी का स्तम्भ चला गया।"
उन्होंने कहा कि, "वे एक बहुत ही स्वाभिमानी, सचबयानी करने वाले एक ईमानदार और सज्जन पुरुष थे, तथा आज सचबयानी करने वाले पत्रकार जगत में उनके शिष्य उन्हें पत्रकार जगत के चाणक्य कहते हैं।"
श्री श्रीवास्तव ने कहा कि, "स्व राम कुमार वरमा सचबयानी और सही मार्गदर्शन देने के कारण हम सबके अजीज और कलम के धनी थे। उन्होंने ब्लिट्ज और कई बड़े अखबारों में भी संपादन का कार्य किया। जब पत्रकारिता में गिरावट आने लगी तो उन्होंने ३२ वर्ष पूर्व "प्रियंका" अखबार का प्रकाशन प्रारम्भ किया था तथा हमारे परामर्श पर इलेक्ट्रानिक मीडिया में भी पदार्पण किए और प्रियंका न्यूज priyankanews.com (आन लाइन न्यूज पोर्टल) से अपनी सचबयानी को आगे बढ़ाया। उन्होंने कभी कुर्सी व सत्ता तथा धन के लिए भाग दौड़ नहीँ की।
अंत में संपादक- स्व राम कुमार वरमा को अपनी भाव-भीनी श्रद्धांजलि देते हुए श्री श्रीवास्तव ने ईश्वर से प्रार्थना की कि, "इस दुःख की घड़ी में प्रियंका परिवार और उनके सभी चाहने वालों को इस अपर दुःख को सहने की शक्ति दें।"
swatantrabharatnews.com