
शून्य से शिखर तक का सफर केवल भाजपा में ही संभव है: रमापति शास्त्री
गोरखपुर: गोरखपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री रमापति शास्त्री, समाज कल्याण तथा अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री, भाजपा के पदाधिकारियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि, "पण्डित दीन दयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास कार्यों को पहुंचाने का सपना देखा था। इसे भारतीय जनता पार्टी ही साकार कर रही है। शून्य से शिखर तक का सफर केवल भाजपा में ही संभव है।"
प्रभारी मंत्री श्री शास्त्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाने का काम भाजपा कार्यकर्ताओं को करना चाहिए। भाजपा का लक्ष्य सत्ता प्राप्ति नहीं बल्कि सेवाभाव तथा समर्पण है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, असीमित विकास कार्यों तथा कार्यकर्ताओं के बल पर केंद्र में हमारी सरकार बन गई है, लेकिन हमें रुकना नहीं है।
बैठक में प्रमुख रूप से महानगर महामंत्री रमेश प्रताप गुप्ता, जिला अध्यक्ष जनार्दन तिवारी, व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, रमेश सिंह, हरिनाथ भाई, विश्वजीत सिंह आशु, देशबंधु शुक्ला, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी, पूर्व महापौर सत्या पांडेय, बृजेश राम त्रिपाठी, देवेश श्रीवास्तव, शशिकांत सिंह, अच्युतानंद शाही, पद्मा गुप्ता, मीरा श्रीवास्तव, शकुंतला जायसवाल, हिमांशु श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
गोरखपुर आगमन पर प्रभारी मंत्री का स्वागत, दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष अभय सिंह नें अवनीश मिश्रा, शुभम सिंह व राहुल शर्मा सहित सैकड़ों साथियों के साथ फूल माला पहनाकर, किया।
(नवनीत मिश्र)
swatantrabharatnews.com