14.jpg)
वृक्ष राष्ट्र की एक अमूल्य धरोहर है.
संत कबीर नगर: "अधिक से अधिक पेड़ लगाएं, पर्यावरण को बचाएं" के उदेश्य के "बृक्षारोपण महाकुंभ" के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में 22 करोड़ का पौधरोपण करके, गिनीज बुक में रिकॉर्ड दर्ज कराने का प्रयास किया जा रहा है।
इसी क्रम में प्रभा देवी शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा संचालित विभिन्न संस्थाओं में छात्र-छात्राओं, प्रबन्धक, प्राचार्य, शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं के सामूहिक प्रयास से सैंकड़ों पौधों का आरोपण किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि तालाब, सरोवर, कुएं, वृक्षारोपण पूण्य का कार्य माने जाते हैं। भारतीय मनीषा ने फलदायी वृक्षों के साथ ही पूजनीय वृक्षों की जो परिकल्पना किया था। वह उनकी दूरगामी सोच थी। आज उसी के अनुक्रम में हम सभी ने वृक्षारोपण का सामूहिक कार्य किया। आप सभी को साधुवाद।
अध्यक्षता करते हुए ड़ॉ. प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि वृक्ष हमारे राष्ट्र की एक अमूल्य धरोहर है। इसकी हरियाली एवं सुन्दरता को संतुलित बनाएं रखना ही हम सबका पुनीत कर्तव्य है, क्योंकि इन वृक्षो से ही हमें अति महत्वपूर्ण प्राण रक्षक ऑक्सीजन गैस की प्राप्ति होती रहती है।
इस अवसर पर सर्व श्री राजेश पांडेय, अलोक सिंह, विनोद मिश्र, नगेन्द्र कुमार, दीपक सिंह, मनीष कुमार, पूनम यादव, सोनी पांडेय सहित अनेक लोग उपस्थिति थे।
इसीक्रम में हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉक्टर राम सोच यादव के नेतृत्व में परिसर में डॉ. डी. एन. पांडेय, डॉ. लालचन्द यादव, डॉ. अमरनाथ पांडेय आदि ने पौध रोपण किया।
पी. डी. लॉ कॉलेज में प्राचार्य डॉक्टर रमेश कुमार की अगुआई में वृक्षारोपण किया गया।
इसी क्रम में पब्लिक इन्टर कालेज निघुरी में मो. सईद की सदारत में पौधरोपण कार्यक्रम को अंजाम दिया गया।
इसके साथ ही जिलें के अनेक सरकारी, गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों में शासन के मंशानुरूप वृक्षारोपण किया गया।
(नवनीत मिश्र, स्वतंत्र पत्रकार)
swatantrabharatnews.com