
सागर में महिला विश्वविद्यालय की मांग को लेकर संघर्ष जारी रहेगा: रघु ठाकुर
विधान सभा में गूँजा "महिला विश्व विद्यालय" का मुद्दा
सागर (भोपाल): सर्वदलीय नागरिक संघर्ष मोर्चा द्वारा सागर में महिला विश्वविद्यालय की स्थापना और तालाब में फ्लाई-ओवर निर्माण की मांग को लेकर तीनमडिया पर आज एक दिवसीय धरने का आयोजन किया गया।
धरने को संबोधित करते हुए मोर्चा के संरक्षक श्री रघु ठाकुर ने कहा कि, "यह मांग इस अंचल की बहुत पुरानी मांग है। केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के बाद सागर में राजकीय विश्वविद्यालय की स्थापना की जानी थी, जो कि नहीं की गई और जो राशि केंद्र सरकार ने दी थी उससे अन्यत्र विश्वविद्यालय खोल दिया गया। आज सागर में छात्राओं/ बच्चियों के बैठने की कोई व्यवस्था नहीं है। उन्हें परेशान होना पड़ता है।"
उन्होने कहा कि, "हम याद दिलाना चाहते हैं चुनावी सभा में और चुनाव के बाद की सभाओं में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने सागर में राजकीय विश्वविद्यालय की स्थापना की वचन को दोहराया था। अब समय आ गया है कि सागर में महिला विश्वविद्यालय की शीघ्र स्थापना की जाये।
सागर में ट्रैफिक व प्रदूषण की समस्या को रेखांकित करते हुए श्री रघु ठाकुर ने कहा कि, "तालाब के ऊपर फ्लाई=ओवर के निर्माण से इस समस्या का स्थाई हल किया जा सकता है। यह मोर्चा की बहुत पुरानी मांग है जिसे पूरे करने का समय अब आ चुका है।"
मोर्चा के संयोजक पंडित सुखदेव प्रसाद तिवारी ने भी संघर्ष में साथ आ रहे लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि, "हमारा यह संघर्ष जारी रहेगा।" कांग्रेस नेता- सुरेंद्र सुहाने ने संघर्ष में साथ देने का वादा किया और साथ ही कहा कि, "श्री रघु ठाकुर जी की मांग के अनुसार केंद्रीय विश्वविद्यालय कानून 2009 के तहत आर्थिक कमजोर वर्ग केस्थानीय विद्यार्थियों को कम से कम 40% आरक्षण प्रवेश में दिया जाय। यह कमजोर वर्ग के स्थानीय आरक्षण की व्यवस्था नौकरियों में भी हो।"
भाजपा के महामंत्री श्री लक्षमणसिंह, शिवसेना के श्री पप्पू तिवारी, एसयूसीआई के श्री राम अवतार शर्मा, किड्स अकेडमी के श्री संदीप श्रीवास्तव, कांग्रेस के श्री रामकुमार पचौरी, लोसपा के श्री शिवराज सिंह, श्री नारायण सिंह, श्री अतुलमिश्रा, कर्नल रामसिंह, प्रो विंनोद दीक्षित, प्रो केवल जेन, छात्रा- कु हर्षिता ने मोर्चा की मांगों का समर्थन किया।
कार्यक्रम का संचालन मोर्चा संयोजक- डॉक्टर बद्री प्रसाद ने किया। आभार श्री शुकदेव तिवारी जीने माना।
विधानसभा में गूंजा महिला विवि का मुद्दा
सागर के विधायक- श्री शैलेंद्र ने शून्यकाल में सदन में इस मुद्दे को उठाया। उनकी इस मांग का समर्थन पूर्व गृहमंत्री- श्रीभूपेंद्र सिंह ने किया और कहां कि, इस महिला विश्वविद्यालय की मांग आज की जरूरत है। मोर्चे ने विधायक को धन्यवाद दिया।
मोर्चा संरक्षक- रघु ठाकुर ने की पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
धरने में श्री रघु ठाकुर ने कहा कि, "पूर्व मुख्यमंत्री- श्री बाबूलाल गौर सदैव मोर्चे की मांगों का समर्थन करते रहे हैं। तत्कालीन शहरी विकास मंत्री और मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री- श्री कमलनाथ जी से श्री बाबूलाल गौर ने मिलकर मोर्चा के प्रतिनिधि मंडलके साथ 100000 हस्ताक्षर फ्लाईओवर निर्माण के समर्थन में दिल्ली में दिए थे। साथ ही केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग का भी समर्थन श्री गौर ने किया था। मध्यप्रदेश की विधानसभा से संशोधित प्रस्ताव पारित करा कर दिल्ली की सरकार को भेजा था। सागर में लोहिया पार्क की स्थापना के लिए उनका प्रयास अनुकरणीय है। मोर्चा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है।
धरना में प्रमुख रूप से पप्पू गुप्ता, भाजपा के नेता- लक्ष्मण सिंह, आरटीआई कार्यकर्ता- पंकज सिघई, श्री केवल जैन विवि के पूर्व प्रोफेसर विनोद दीक्षित, श्री नारायण सिंह, राम कुमार पचौरी, श्री अतुल मिश्रा सहित बंडा बहरोल कर्रापुर आदी से बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
swatantrabharatnews.com