
अंतरिक्ष में 288 दिन बिता कर लौटने की तैयारी में व्हिटसन
अंतरिक्ष में 288 दिन बिता कर लौटने की तैयारी में व्हिटसनवह अपने कॅरियर में 665 दिन(तीन मिशन को मिलाकर) अंतरिक्ष में बिता चुकी हैं।वाशिंगटन, प्रेट्र : अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री पेग्गी व्हिटसन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन(आइएसएस) में एक बार में रिकॉर्ड 288 दिन बिताकर पृथ्वी पर लौटने की तैयारी कर रही हैं। यह जानकारी नासा ने दी। एक्सपेडिशन-52 में उनके दो सहयोगी नासा के ही फ्लाइट इंजीनियर जैक फिशर और रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकॉसमोस के कमांडर फ्योडोर यूर्चिखिन भी सोयुज एमएस-04 के साथ लौट रहे हैं। इनकी कजाखस्तान में लैंडिंग कराई जाएगी।यूर्चिखिन ने शुक्रवार को आइएसएस की कमान नासा के रैंडी ब्रेस्निक को सौंप दी थी। व्हिटसन ने नवंबर, 2016 में मिशन की शुरुआत की थी। लंबी अवधि के दौरान उन्होंने 19.66 करोड़ किलोमीटर की दूरी तय की और पृथ्वी की कक्षा का 4,623 बार चक्कर लगाया। वह अपने कॅरियर में 665 दिन(तीन मिशन को मिलाकर) अंतरिक्ष में बिता चुकी हैं। वह अपने साथ अंतरिक्ष से कई नमूने भी लेकर आ रही हैं। यूर्चिखिन और फिशर ने अपनी यात्रा इस साल अप्रैल में शुरू की थी। रूसी अंतरिक्ष यात्री अब तक 673 दिन अंतरिक्ष में बिता चुके हैं। एक्सपेडिशन-52 मिशन का स्थान एक्सपेडिशन-53 लेगा जो ब्रेस्निक के नेतृत्व में काम करेगा। तीन नए अंतरिक्ष यात्री 12 सितंबर को आइएसएस के लिए रवाना होंगे।रिपब्लिकन सांसद होंगे नासा के अगले प्रमुखराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नासा के अगले प्रमुख के नाम की घोषणा कर दी है। नौसेना के पूर्व पायलट और ओकलाहोमा से रिपब्लिकन सांसद जेम्स ब्रिडेंस्टाइन (42) नासा के नए प्रशासक होंगे। डेमोक्रेट और रिपब्लिकन सीनेटरों ने उनकी नियुक्ति का जोरदार विरोध किया था जिसके कारण नियुक्ति की घोषणा में देरी हुई। इन सभी ने जेम्स के अनुभव पर सवाल उठाते हुए कहा कि नासा का प्रमुख अंतरिक्ष मामलों का विशेषज्ञ होना चाहिए न कि राजनीतिज्ञ। जेम्स सशस्त्र बल, विज्ञान, अंतरिक्ष और तकनीक मामलों की संसदीय समिति के सदस्य भी हैं।यह भी पढ़ेंः अमेरिका ने कूटनीतिक लड़ाई छेड़ी तो करारा जवाब : लावरोवयह भी पढ़ेंः पराबैंगनी किरणों से चल सकता है एलियनों का पताBy Gunateet Ojha Let's block ads! (Why?)