
नशे में गाड़ी चलाने पर गिरफ्तार हुआ ये दिग्गज फुटबॉलर, बाद में मिली जमानत
नशे में गाड़ी चलाने पर गिरफ्तार हुआ ये दिग्गज फुटबॉलर, बाद में मिली जमानतहाल ही में 31 साल के रूनी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की थी।लंदन, एएफपी। इंग्लैंड फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान वेन रूनी को नशे की हालत में गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई और उन्हें रिहा कर दिया गया।ब्रिटेन की पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि तड़के दो बजे (स्थानीय समयानुसार) के बाद पुलिस ने काले रंग की बीटल कार को रुकवाया तो उसकी चालक सीट पर रूनी बैठे हुए थे। उन्हें निर्धारित सीमा से ज्यादा नशे में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया, लेकिन 18 सितंबर को उन्हें इस मामले में अदालत में पेश होना होगा।इससे पहले गुरुवार रात क्रिकेटर जैक मैक्लवेर ने रूनी के साथ बार में ली गई सेल्फी को इंस्टाग्राम पर साझा किया था। यह बार रूनी के चेशर स्थित घर के निकट है जहां उनकी गाड़ी को पुलिस ने रोका था। हाल ही में 31 साल के रूनी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने इंग्लैड की ओर से 119 मैच में रिकॉर्ड 53 गोल किये हैं। रूनी हाल ही में मैनचेस्टर यूनाइटेड छोड़कर एवर्टन का हिस्सा बने थे।क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंअन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंBy Pradeep Sehgal Let's block ads! (Why?)