कोच्चि में 68 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या की
कोच्चि: (भाषा) केरल में 68 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। राज्य में गत आठ अगस्त से हो रही मूसलाधार बारिश में उसका यहां के निकट स्थित मकान क्षतिग्रस्त हो गया था।
पुलिस ने आज बताया कि कुंजप्पन आज अपने घर के भीतर फांसी से लटकते हुए मृत पाए गए।
कुंजप्पन और उनके रिश्तेदार को उस वक्त राहत शिविर में स्थानांतरित कर दिया गया था जब पिछले सप्ताह कोठाड स्थित उनके मकान में पानी घुस गया था।
पुलिस ने बताया कि अपने मकान को क्षतिग्रस्त देखकर उनका दिल टूट गया था।
कुंजप्पन ने अपने परिवार से कहा कि वह घर की सफाई करने जा रहे हैं। वह कल शाम शिविर से रवाना हुए।
इससे पहले, 19 वर्षीय एक छात्र ने कोझीकोड जिले के करनथूर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। बाढ़ में उसकी 12 वीं कक्षा का प्रमाण पत्र नष्ट हो गया था।
swatantrabharatnews.com






10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)