पटरी से उतरा इंजन : बाधित हुआ रेल यातायात
कानपुर (NCR): कानपुर में आज मरम्मत के लिये लखनऊ ले जाये जा रहे ट्रेन के एक इंजन के पटरी से उतर जाने से सम्बन्धित रेलमार्ग पर यातायात कुछ समय के लिये बाधित रहा।
उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी गौरव कृष्ण बंसल ने बताया कि एक इंजन को पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे पहिये की मरम्मत के लिये लखनऊ ले जाया जा रहा था, तभी वह जूही खलवा पुल के नजदीक पटरी से उतर गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
उन्होंने बताया कि इंजन पटरी से उतरने के कारण झांसी की तरफ से आने वाली कई रेलगाडि़यों का संचालन रोकना पड़ा। संरक्षा टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद इंजन को वापस पटरी पर पहुंचाया, जिसके बाद उस रेलमार्ग पर यातायात सुचारु हो सका।
(साभार- पीटीआई)
swatantrabharatnews.com
28.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)


10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)