ओडिशा में अगले 48 घंटे में भारी बारिश के आसार
भुवनेश्वर: ओडिशा के कई भागों में अगले दो दिन भारी बारिश होने की संभावना है क्योंकि क्षेत्र के ऊपर चक्रवात बन रहा है। मौसम विभाग ने आज यह जानकारी दी।
मौसम केन्द्र ने यहां कहा कि उत्तरी ओडिशा के ऊपर चक्रवात बन रहा है और पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तथा पास के दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर भी चक्रवातीय स्थिति बनी हुई है।
केन्द्र ने कहा कि इसके प्रभाव से ओडिशा के कई स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछार हो सकती है। कालाहांडी, कोरापुट, मल्कानगिरि, नबरंगपुर और कंधमाल जैसे जिलों में कल से भारी बारिश हो सकती है।
केन्द्र ने कहा कि इसी तरह से रविवार को मयूरभंज, क्योंझर, बालेश्वर, भद्रक और सुंदरगढ़ में कुछ स्थानों पर भी भारी बारिश की संभावना है।
इसके अलावा, उत्तरपश्चिमी बंगाल की खाड़ी और इसके आस पास के इलाकों के ऊपर 13 अगस्त के आस पास नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है जिससे केन्द्रपाड़ा, कटक, पुरी और जगतसिंहपुर में भारी बारिश हो सकती है।
(साभार- भाषा)
swatantrabharatnews.com






10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)