सं.रा. प्रमुख ने उ.कोरिया के साथ अमेरिका-जापान की वार्ता को दिया पूरा समर्थन
संयुक्त राष्ट्र: नौ अगस्त को भाषा ने बताया कि, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने पूर्ण निरस्त्रीकरण हासिल करने के लिए अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच चल रही वार्ता का स्वागत किया और साथ ही उत्तर कोरिया के साथ वार्ता करने की जापान की पहल का भी समर्थन किया।
उन्होंने कल तोक्यो में संवाददाताओं से कहा, ‘‘संयुक्त राष्ट्र महासचिव होने के नाते निश्चित तौर पर मैं उत्तर कोरिया पर सभी संबंधित सुरक्षा परिषद प्रस्तावों को लागू करने को लेकर प्रतिबद्ध हूं।’’
उन्होंने कहा कि वह पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण, यह सुनिश्चित करने के लिए कि उत्तर कोरिया इस क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय समुदाय का सामान्य सदस्य बन सके, इस मकसद से अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच बातचीत का पूरा समर्थन करते हैं।
संयुक्त राष्ट्र ने उत्तर कोरिया के साथ बातचीत करने की जापान की पहल का भी पूरा समर्थन किया।
उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया और ईरान की स्थितियों हमारी अहम चिंता है ताकि परमाणु अप्रसार की रक्षा करना सुनिश्चित किया जा सके।
(योशिता सिंह)
(साभार- भाषा)
swatantrabharatnews.com






10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)