इंडोनेशिया के लोमबोक में आया 5.9 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप
माताराम (एएफपी): नौ अगस्त इंडोनेशिया के लोबोक में चार दिन पहले आये जबर्दस्त भूकंप के बाद छोटे-बड़े झटकों (आफ्टरशॉक) का सिलसिला जारी है और इस क्रम में आज 5.9 तीव्रता का एक शक्तिशाली झटका महसूस किया गया जिसके लोगों में दहशत है।
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि 5.9 तीव्रता वाले इस भूकंप का केन्द्र जमीन में ज्यादा गहराई में केन्द्रित नहीं था। भूकंप का केन्द्र द्वीप के उत्तर-पश्चिम में था।
इस बीच, राहत एजेंसियों ने रविवार को आए भूकंप के मलबे के बीच बचे हुए लोगों को ढूंढने का काम जारी रखा।
राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुर्वो नुगरोहो ने बताया कि रविवार के बाद से इस द्वीप पर आए करीब 355 झटकों में से यह सबसे शक्तिशाली है।
घटनास्थल पर मौजूद पत्रकार के मुताबिक, उत्तरी लोमबोक के तनजुंग जिला के आश्रय गृह में रहने वाले विस्थापित शोर मचाते और चिल्लाते हुये सड़क पर भाग खड़े हुये।
सड़क पर खड़ी मोटरसाइकिलें गिर गयीं और नजदीकी कुछ इमारतों की दीवारें ध्वस्त हो गयी।
हेलमेट पहनी एक महिला अपने बाहों में दो बेटियों को लेकर रोती हुयी नजर आयीं।
एक प्रत्यक्षदर्शी श्रीलक्ष्मी ने बताया, ‘‘सड़क पर लोग दहशतजदा हो गये और अपनी कार से उतर कर इधर-उधर भागने लगे।’’
लोमबोक में 6.9 तीव्रता का भूकंप आने के केवल चार दिन बाद यह झटका आया है। राहत एजेंसियों ने बताया कि उत्तर और पश्चिम में सबसे बुरी तरह प्रभावित क्षेत्रों में गांव के गांव तबाह हो गये।
नुगरोहो ने बताया कि भूकंप में अब तक कुल 164 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुयी है। भूकंप में 1,400 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं और 1,50,000 से अधिक लोग विस्थापित हुये हैं।
सरकारी समाचार एजेंसी अंतारा ने रात में खबर दी है कि भूकंप में 347 लोगों के मारे जाने की खबर दी है लेकिन नुगरोहो ने कहा कि यह अपूर्ण और असत्यापित है।
उन्होंने गुरूवार को कहा था कि मरने वालों की संख्या में वृद्धि हुयी है। बहरहाल, उन्होंने इसकी विस्तृत जानकारी नहीं दी।
एएफपी चंदन शाहिद शाहिद- माताराम
(साभार- भाषा)
swatantrabharatnews.com






10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)