कोलंबिया ने फलस्तीन को संप्रभु देश के रूप में मान्यता दी
बगोटा (एएफपी): 09 अगस्त को कोलंबिया के नए राष्ट्रपति इवान ड्यूक के पदभार संभालने से कुछ दिन पहले कोलंबिया ने फलस्तीन को संप्रभु देश के रुप में मान्यता दी है।
विदेश मंत्रालय के सार्वजनिक किए गए एक पत्र से यह जानकारी मिली है। यह पत्र तीन अगस्त का है।
पत्र में कहा गया है, “मैं आपको यह बताना चाहूंगा कि कोलंबिया की सरकार के नाम पर राष्ट्रपति जुआन मैनुअल सैंटोस ने फलस्तीन को मुक्त, स्वतंत्र और संप्रभु देश के रूप में मान्यता देने का फैसला किया है।”
इस पत्र पर सैंटोस के विदेश मंत्री मारिया एंजेला होल्गियम ने हस्ताक्षर किया है।
नए विदेश मंत्री कार्लोस होल्मेस ने कहा कि वह पुराने सरकार के इस फैसले के ‘निहितार्थ’ पर अंतरराष्ट्रीय कानून और अच्छे कूटनीतिक संबंध को देखते हुए इसकी समीक्षा करेंगे।
एएफपी स्नेहा रंजन रंजन बगोटा
(साभार- भाषा)
swatantrabharatnews.com






10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)