रात्रि 08:30 बजे तक के मुख्य समाचार
नयी दिल्ली, 10 जुलाई: रात्रि 08:30 बजे तक भाषा की विभिन्न फाइलों से जारी मुख्य समाचारों का ब्योरा इस प्रकार है: -
1. दि. - भारत कोरिया समझौता
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई इन ने दोनों देशों के विशेष सामरिक संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया तथा इन्हें आगे बढ़ाने के लिये चार समझौतों पर हस्ताक्षर किये।
2. दि. - मोदी मून कोरिया
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरियाई प्रायद्वीप में शांति प्रक्रिया में भारत एक पक्षकार है और क्षेत्र में शांति के लिये हमारा योगदान जारी रहेगा।
3. प्रादे. - उ.प्र. लीड:
गैंगस्टर डीजीपी लखनऊ, उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह ने आज कहा कि मुन्ना बजरंगी को झांसी जेल से बागपत जेल भेजने के दौरान प्रदेश पुलिस की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था में कोई कोताही नही बरती गयी।
4. प्रादे. - कश्मीर तीसरी लीड मुठभेड़
श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर हो गए और एक नागरिक की मौत हो गई। मुठभेड़ में एक जवान सहित 21 अन्य लोग घायल भी हुई हैं।
5. वि. वि - पाक शरीफ प्रतिबंध
लाहौर, पाकिस्तान सरकार ने अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम नवाज के नामों को ‘विदेश यात्रा प्रतिबंध सूची’ (ईसीएल) में डाल दिया है। वे दोनों शुक्रवार को स्वदेश लौटने वाले हैं।
6. वि - अफगान दूसरी लीड हमला
जलालाबाद, अफगान सुरक्षा बलों के वाहन के पास आज एक फिदाई हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। इस हमले में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई।
7. अर्थ.. - स्विस अमेरिका शुल्क
जिनेवा, अमेरिका के इस्पात और एल्यूमीनियम पर शुल्क लगाने का विरोध करने वाले देशों में स्विट्जरलैंड भी शामिल हो गया है और इस बारे में उसने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में शिकायत की है।
8. अर्थ - शेयर बंद:
मुंबई, बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी रही और बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 305 अंक उछलकर पांच महीने के उच्च स्तर 36,239.62 अंक पर बंद हुआ। कंपनियों के उत्साहजनक वित्तीय परिणाम को देखते हुए निवेशकों ने बाजार में दांव लगाया।
9. खेल. - खेल कप इंग्लैंड संभावना
रेपिनो, अपने अप्रत्याशित प्रदर्शन से सभी को चौंका देने वाली इंग्लैंड की टीम 28 साल बाद पहले विश्व कप सेमीफाइनल में उतरेगी तो उसे जज्बात पर काबू रखकर ‘जाइंटकिलर’ क्रोएशिया की चुनौती से पार पाना होगा।
10. खेल. - खेल तीरंदाजी
ताइपे, भारत एशिया कप विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट स्टेज 3 में तीन रजत और एक कांस्य पदक जीतकर आज यहां ईरान के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहा।
(साभार- भाषा)
swatantrabharatnews.com