‘कान फिल्म उत्सव’ के रेड कॉर्पेट पर कंगना, दीपिका ने बिखेरा जलवा
कान , 11 मई: (भाषा) बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत और दीपिका पादुकोण ने फ्रेंच रिवेरा में ‘ कान फिल्म उत्सव ’ के रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा।
पहली बार कान में शिरकत करने वाली कंगना स्लेटी रंग के बैकलेस गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। स्लेटी रंग के झीने कपड़े के इस गाउन पर कशीदाकारी हुई थी।
दूसरी बार कान फिल्म उत्सव में शिरकत करने वाली दीपिका पादुकोण डिजाइनर जुहेर मुराद की पोशाक में नजर आईं। उन्होंने बेहद मामूली मेक - अप किया हुआ था।
इंस्टाग्राम पर उन्होंने लिखा , ‘‘ रॉक एंड रॉल को तैयार। कान 2018.. । ’’
ऐश्वर्या राय बच्चन 12-13 मई को ‘ कान फिल्म उत्सव ’ में शिरकत करेंगी।
अभिनेत्री हुमा कुरैशी भी इस बार कान फिल्म उत्सव में शिरकत करेंगी।
(साभार- भाषा & फोटो- आपकी सहेली)
संपादक- स्वतंत्र भारत न्यूज़
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)