बिहार के 21 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, 4 जिलों में नयेे एसपी
अमीर जावेद रेल एसपी जमालपुर, अशोक कुमार सिंह रेल एसपी, पटना, संजय कुमार सिंह रेल एसपी मुजफ्फरपुर, राजीव रंजन सीटीएस नाथ नगर के प्राचार्य जबकि राकेश कुमार सिंह अपराध अनुसंधान के मद्य निषेध के एसपी बनाये गये हैं.
पटना, 07 अप्रैल: बिहार के पुलिस महकमें मे भारी फेरबदल की गई है. शनिवार को एक साथ सरकार ने 21 आईपीएस अधिकारियों और बिहार पुलिस सेवा के 7 अधिकारियों का तबादला किया. पीएन मिश्रा को पटना का ट्रैफिक एसपी बनाया गया है तो वहीं डीआईजी रैंक के अधिकारियों का भी तबादला किया गया है. बिहार पुलिस सेवा के पीके दास को बीएमपी 8 भेजा गया है.
देखें तबादले पूरी लिस्ट
पीएन मिश्रा बनाए गए पटना के ट्रैफिक एसपी, पंकज सिन्हा बनाए स्पेशल ब्रांच के DIG, ललन मोहन प्रसाद बनाए गए चंपारण रेंज के DIG, शेखर कुमार बनाए गए कार्मिक विभाग के DIG, जितेंद्र मिश्रा बनाए गए मुंगेर रेंज के DIG, वीरेंद्र कुमार झा बनाए गए पटना के रेल DIG, शंकर झा बनाए गए निगरानी के DIG, शिवकुमार झा बनाए गए EOU के DIG, पंकज कुमार राज बनाए राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो के SP, राजेंद्र कुमार भील बनाए गए BMP के कमांडेंट, आनंद कुमार बनाए गए पटना के ग्रामीण SP, कार्तिकेय शर्मा बनाए गए लखीसराय के SP, निधि रानी बनाई गई SP नवगछिया, संतोष कुमार बनाए शिवहर के SP, दयाशंकर बनाए गए शेखपुरा के SP, अरविंद ठाकुर बनाए गए BMP IG के सहायक, प्रमोद मंडल बनाए गए BMP बोधगया के कमांडेंट, योगेन्द्र कुमार बनाए गए झंझारपुर के SDPO, कान्तेश कुमार मिश्रा बनाए गए सिवान के SDPO, मंजीत बनाए गए जगदीशपुर के SDPO, सुनील कुमार बनाए गए इमामगंज के SDPO,
इनके अलावा बिहार पुलिस सेवा के 7 अधिकारियों का भी तबादला किया गया है. अमीर जावेद रेल एसपी जमालपुर, अशोक कुमार सिंह रेल एसपी, पटना, संजय कुमार सिंह रेल एसपी मुजफ्फरपुर, राजीव रंजन सीटीएस नाथ नगर के प्राचार्य जबकि राकेश कुमार सिंह अपराध अनुसंधान के मद्य निषेध के एसपी बनाये गये हैं. इसके अलावा राकेश दुबे को गवर्नर का एडीसी बनाया गया है.
(साभार: न्यूज़-18)
संपादक- स्वतंत्र भारत न्यूज़
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)