Live : सलमान को ज़मानत, केस की अगली सुनवाई 7 मई को
लंच के बाद सुनवाई करते हुए जोधपुर सेशन कोर्ट के जज रविंद्र कुमार जोशी ने तीन बजे तक के लिए फिर से फैसला सुरक्षित रख लिया था. अब जज ने सलमान खान के वकील की दलीलों को मानते हुए बेल मंजूर कर दी है.
अगले डेढ़ घंटे में रिहा हो सकते हैं सलमान कोर्ट से 50 हज़ार के मुचलके पर ज़मानत मंज़ूर होने के बाद सलमान की ओर से बेल बॉन्ड भरा गया है. अगले डेढ़ घंटे में सलमान खान जेल से रिहा हो सकते हैं.
जोधपुर, 07 अप्रैल: जोधपुर सेशंस कोर्ट ने 50 हज़ार रुपये के मुचलके पर सलमान खान को ज़मानत दे दी और अब इस केस की अगली सुनवाई 7 मई को होगी. करीब 20 साल पुराने काले हिरन शिकार मामले में 48 घंटे तक जेल में रहने के बाद शनिवार को सलमान खान को राहत मिली और उनकी ज़मानत मंज़ूर हुई. शनिवार अर्थात आज शाम तक सलमान खान जेल से बाहर आ सकते हैं. सलमान को ज़मानत देते हुए कोर्ट ने कहा है कि वह कोर्ट की इजाज़त के बगैर देश से बाहर नहीं जा सकते हैं. साथ ही, कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 7 मई 2018 तय की है. इससे पहले जज रविंद्र कुमार जोशी ने सुबह मामले की सुनवाई करने के बाद लंच तक के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया था. सुनवाई से पहले देव कुमार खत्री और रविंद्र जोशी ने आपस में कुछ देर बातचीत की. कल जोधपुर सेशन कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया गया था. उम्मीद जताई जा रही थी कि शनिवार सुबह 10.30 बजे सलमान खान की जमानत पर फैसला उनके पक्ष में आएगा, मगर देर रात हुए एक बड़े फेरबदल से स्थिति काफी अस्पष्ट हो गई. देर रात सलमान की जमानत याचिका पर सुनवाई करने वाले जज रविन्द्र कुमार जोशी समेत 87 अन्य जजों का ट्रांसफर कर दिया गया. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि शनिवार यानी आज भी सलमान की जमानत पर फैसला नहीं हो पाएगा.
जहां तक जेल में सलमान की दूसरी रात की बात है, तो दूसरी रात सलमान पहली के मुकाबले कुछ सहज रहे. रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने शाम को करीब दो घंटे तक वर्जिश की. रात में जेल के स्टाफ से उन्होंने खूब बातचीत की. बताया जा रहा है कि सलमान ने अपने चिर-परिचित अंदाज में उन्हें कई फिल्मी किस्से सुनाए और हंसी-ठिठोली भी की. उन्होंने मजाक-मजाक में ये भी कहा कि सैफ और दूसरे सितारे मुझे फंसाकर चले गए. बता दें कि अक्टूबर 1998 में दो काले हिरणों का शिकार करने के मामले में जोधपुर की एक अदालत ने गुरुवार को सलमान खान को पांच साल की सजा सुनाई थी. अदालत ने सलमान पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था. इसके बाद सलमान खान को जोधपुर सेंट्रल जेल में ले जाया गया. सलमान दो रात जेल में बिता चुके हैं. मिल रही जानकारी के अनुसार सलमान का परिवार भी जोधपुर पहुंच चुका है. उनकी बहनें अलविरा और अर्पिता पहले से ही जोधपुर में मौजूद हैं.
(साभार: न्यूज़-18)
संपादक- स्वतंत्र भारत न्यूज़
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)