रिलीज हुआ सलमान खान की 'रेस-3' का फर्स्ट लुक
बता दें कि सलमान भाई की एंट्री के साथ रेस-3 सीरीज के इस फिल्म में काफी बदलाव देखने को मिलने वाले हैं.
मुम्बई, 15 मार्च: बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान की आने वाली फिल्म रेस-3 का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया है. ये पोस्टर शेयर करते हुए सलमान ने बताया कि तीन महीने के बाद ये फिल्म थिएटर्स में होगी. दरअसल ये फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में सलमान के साथ जैकलीन फर्नांडिस लीड रोल में नजर आएंगी.
बता दें कि सलमान भाई की एंट्री के साथ रेस-3 सीरीज की इस फिल्म में काफी बदलाव देखने को मिलने वाले हैं. नेटवर्क 18 के साथ एक खास बातचीत में सलमान ने बताया था कि रेस-3 में किसी तरह के लव मेकिंग और एडल्ट सीन से परहेज किया जाएगा. एक तरफ जहां रेस सीरीज अपने बोल्ड कंटेट के लिए भी जानी जाती है. वहीं इस बार ये एक फैमिली एंटरटेनमेंट फिल्म होगी.
वैसे भी सलमान अपनी 'नो किस' पॉलिसी को लेकर काफी पक्के हैं. जब 'टाइगर जिंदा है' में उन्हें कटरीना कैफ के साथ एक किसिंग सीन की रिक्वेस्ट की गई थी तो सलमान ने साफ इंकार कर दिया था. खुद अली अब्बास जफर ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन 'दबंग' राजी नहीं हुए. आखिरकार ये सीन छोड़ दिया गया.
(साभार: न्यूज़-18)
संपादक- स्वतंत्र भारत न्यूज़
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)