मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार डी सलमान के साथ काम करेंगी सोनम
मुंबई 13 मार्च (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर , मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार डी सलमान के साथ काम करने जा रही हैं।
सोनम कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें वह करीना कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया जैसे कलाकारों के साथ मुख्य भूमिका में हैं।
इस बीच उनकी एक और आने वाली फिल्म की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।
अनुजा चौहान की बेस्ट सेलिंग नॉवेल 'द जोया फैक्टर' को अब बड़े पर्दे पर उतारा जाएगा।
जहां फिल्म में सोनम कपूर लीड अभिनेत्री होंगीवहीं मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार डी. सलमान इसमें लीड ऐक्टर के तौर पर नजर आएंगे।
यह पहला मौका होगा जब ये दोनों ऐक्टर्स किसी फिल्म में एकसाथ दिखेंगे।
फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा करेंगे और इसकी कहानी का जिम्मा नेहा राकेश शर्मा और प्रद्युमन सिंह के पास होगा।
फिल्म की शूटिंग अगस्त से शुरू होगी और यह 05 अप्रैल 2019 को रिलीज होगी।
प्रेम आशा
(साभार: वार्ता)
संपादक- स्वतंत्र भारत न्यूज़
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)