मरे हुए आदमियों की खोपड़ी से बना है ये चर्च, हैरान करती हैं ये तस्वीरें
क्या आपको पता है कि दुनिया में एक ऐसा भी चर्च है जो मरे हुए आदमियों की खोपड़ी से बना है. जी हां, ये बात बिल्कुल सच है. दरअसल चेक रिपब्लिक में बना एक रोमन कैथोलिक चर्च 'सेडलेक औसुएरी' सबसे अलग है.
क्या आपको पता है कि दुनिया में एक ऐसा भी चर्च है जो मरे हुए आदमियों की खोपड़ी से बना है ?-
जी हां, ये बात बिल्कुल सच है. दरअसल चेक रिपब्लिक में बना एक रोमन कैथोलिक चर्च 'सेडलेक औसुएरी' सबसे अलग है. ये दुनिया का सबसे डरावना चर्च है. इसे डरावना इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इस चर्च की सजावट इंसानी हड्डियों और खोपड़ियों से की गई है.
इस चर्च को सजाने के लिए 70,000 कंकालों का इस्तेमाल किया गया है. ये इंसानी कंकाल प्लेग पीड़ितों और 15वीं शताब्दी के दौरान हुए युद्धों में मारे गए लोगों के हैं.
इस चर्च को सजाने में खोपड़ी से लेकर एक छोटी सी उंगली की हड्डी तक का इस्तेमाल किया गया है. इतना ही नहीं, छत से लेकर झूमर तक, सब इंसानों की हड्डियों से ही बनाए गए हैं.
जहां कुछ लोगों को यहां आकर डर लगता है, वहीं कुछ लोगों को यहां बहुत शांति मिलती है. ऐसा करने के पीछे भी एक अनोखी कहानी है. ये चर्च Pirates of the Caribbean फिल्म के किसी सेट जैसा लगता है.
1278 में जेरुसलेम की पवित्र धरती से यहां मिट्टी लाई गई थी. लोगों की इच्छा थी कि मरने के बाद उन्हें पवित्र जगह ही दफनाया जाए. इसी कारण उन्हें इस चर्च में दफनाया गया और अब उनकी हड्डियों को इस जगह को सजाने में इस्तेमाल किया जाता है.
(साभार: न्यूज़-18)
संपादक- स्वतंत्र भारत न्यूज़
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)