कन्नौज में गैंगरेप के बाद बच्ची की हत्या में दो को फांसी की सजा
कन्नौज में गैंगरेप के बाद बच्ची की हत्या में दो को फांसी की सजाएडीजे प्रथम कोर्ट में जीतू और सतीश के खिलाफ मुकदमा चला। तीन साल तक चली सुनवाई में दोनों दोषी पाए गए। दोनों को फांसी की सजा सुनाई गई।लखनऊ (जेएनएन)। कन्नौज की जिला कोर्ट ने एक अहम फैसले में बच्ची के साथ गैंगरेप कर हत्या करने वाले दो आरोपियों को एडीजे प्रथम चंद्र भूषण सिंह ने फांसी की सजा सुनाई है। शासकीय अधिवक्ता के मुताबिक वर्ष 2014 में जिले के छिबरामऊ थानान्तर्गत मोहन नगला गांव में जीतू, सतीश व सुधीर ने आठ साल की बच्ची के साथ गैंग रेप किया था।उसके बाद बच्ची की हत्या कर लाश बोरे में भरकर तालाब में फेंक दी थी। बच्ची के पिता नीलू की तहरीर पर तीनों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया था। विवेचना के बाद पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। इनमें सुधीर के नाबालिग होने पर मामला किशोर न्यायालय में भेज दिया गया था। एडीजे प्रथम कोर्ट में जीतू और सतीश के खिलाफ मुकदमा चला। तीन साल तक चली सुनवाई में दोनों दोषी पाए गए। मंगलवार को दोनों को फांसी की सजा सुनाई गई। By Ashish Mishra Let's block ads! (Why?)







10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)