श्रीनगर अस्पताल गोलीबारी: दो पुलिसकर्मी शहीद - अस्पताल पर हमला कर साथी को लेकर फरार हुए आतंकी
श्रीनगर के एक अस्पताल में चेकअप के लिए लाए आतंकियों द्वारा की गई गोलीबारी में घायल हुए दूसरे पुलिसकर्मी की भी मौत हो गई.
श्रीनगर 06 फरवरी 2018: पाकिस्तान के एक आतंकवादी को पुलिस हिरासत से छुड़ाने के लिए आज यहां अस्पताल के बाहर आतंकवादियों के हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गये जबकि गोलीबारी की आड़ में पाकिस्तानी आतंकवादी फरार हो गया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मेडिकल जांच के लिए छह कैदियों को ले जा रही पुलिस पार्टी पर एसएचएमएस अस्पताल के बाहर एक आतंकवादी ने गोलीबारी शुरु कर दी।
घटना में दो पुलिसकर्मी मुश्ताक अहमद और बाबर अहमद घायल हो गये जिनकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी।
(साभार: Multi Media & वार्ता)
संपादक- स्वतंत्र भारत न्यूज़
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)