उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र गुरूवार से...
लखनऊ, 06 फरवरी :: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र गुरूवार से शुरू होगा। विधानसभा सचिवालय ने आज कहा कि 08 फरवरी को राज्यपाल द्वारा विधानसभा और विधान परिषद की संयुक्त बैठक को संबोधन के अलावा सत्र के दौरान 16 फरवरी को सरकार अगले वित्त वर्ष का बजट पेश करेगी।
पिछले साल प्रचंड बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाने वाली योगी आदित्यनाथ सरकार का यह पहला पूर्ण बजट होगा।
मार्च 2017 में सरकार बनाने के बाद योगी सरकार ने पिछले साल जुलाई में पहला बजट पेश किया था।
कांग्रेस विधायक दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने कहा, 'हम गरीबों, किसानों, युवाओं, बेरोजगारों और विशेषकर कानून व्यवस्था के मुददों को प्रमुखता से उठाएंगे।
(साभार: भाषा)
संपादक: स्वतंत्र भारत न्यूज़
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)