पोर्टल ने चाइल्डहुड फोटो देख कहा बदसूरत, फिर दिशा पाटनी ने ऐसे लिया बदला...
दिशा पाटनी जल्द अपकमिंग फिल्म बागी-2 में नजर आने वाली हैं।
मुंबई. दिशा पाटनी जल्द अपकमिंग फिल्म 'बागी-2' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वे अपने ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के साथ दिखेंगी। हाल ही में उनकी एक स्कूल डेज फोटो सामने आई है। ये फोटो दिशा की 7th क्लास की है जिसमें वे दो क्लासमेंट्स के साथ दिख रही हैं। फोटो को लेकर न्यूज पोर्टल पर भड़कीं दिशा...
- दिशा के स्कूल के दिनों की इस फोटो को लेकर हाल ही में एक न्यूज पोर्टल ने कुछ लिख दिया था जिसे लेकिन वे काफी भड़क गई हैं।
- दरअसल न्यूज पोर्टल ने दिशा की तस्वीर को लेकर लिखा था कि कभी इतनी बदसूरत दिखती थीं दिशा पाटनी।
- दिशा ने इस मामले पर पोर्टल को घेरते हुए लिखा- "आप ठीक कह रहे हैं। मुझे एक खूबसूरत गाउन पहनना चाहिए था और अपने बालों को अच्छे से सेट करके 7वीं क्लास में जाना चाहिए था। तब शायद आपको एक अच्छी हेडलाइन मिल जाती।"
- बता दें, दिशा अब तक महज दो बॉलीवुड फिल्मों में दिखी हैं हालांकि उनकी फैन फॉलोविंग काफी जबरदस्त हो चुकी है।
दिशा ने फैशन में भी आजमाया हाथ
- बरेली में जन्मी दिशा 2013 में वे 'फेमिना मिस इंडिया इंदौर' की रनर अप रही हैं।
- दिशा बचपन से ही पढ़ने में तेज रहीं। इसी वजह से साइंटिस्ट बनने का सपना देख रही थीं। हालांकि, किस्मत ने उनके लिए कुछ और चुना था।
- 2011 में लखनऊ एमिटी यूनिवर्सिटी में बायोटेक की पढ़ाई करते हुए उन्होंने फैशन की फील्ड में अपनी किस्मत आजमाई।
- 2015 में आईं तेलुगु फिल्म 'लोफर' से उन्होंने डेब्यू किया। फिर वे 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी'(2016), टाइगर के साथ रोमांटिक सिंगल 'बेफिक्रा' में भी नजर आईं।
(साभार: भाष्कर)
संपादक- स्वतंत्र भारत न्यूज़
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)