5वां कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन 3 से 5 अक्टूबर, 2026 तक नई दिल्ली में
उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन उद्घाटन भाषण देंगे
केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन 2026 में 'भारत की आर्थिक प्राथमिकताओं' पर विशेष पूर्ण सत्र को संबोधित करेंगी
केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 'भारत और विश्व: डिजाइन से ही अनुकूलनीय' विषय पर विशेष समापन भाषण देंगे
केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया 'कनेक्टिविटी से एआई तक : डिजिटल अर्थव्यवस्था का नया वास्तुकला' विषय पर मुख्य भाषण देंगे
केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत 'पूंजी के रूप में संस्कृति: विरासत से क्षितिज तक' विषय पर मुख्य भाषण देंगे
लगभग 30 देशों के 200 से अधिक भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागी सुदृढ़ता, वैश्विक विखंडन, प्रौद्योगिकी, व्यापार, वित्त और भारत की आर्थिक प्राथमिकताओं पर चर्चा करेंगे
नई-दिल्ली (PIB): 5वां कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन (केईसी 2026) 3 से 5 अक्टूबर 2026 तक नई दिल्ली में "अनिश्चितता के दौर में सुदृढ़ता" विषय के तहत आयोजित होने वाला है। इस तीन दिवसीय सम्मेलन में वरिष्ठ नीति निर्माता, अर्थशास्त्री, शिक्षाविद, वित्तीय विशेषज्ञ और अंतर्राष्ट्रीय विचारक एक साथ आएंगे।
कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन के 5वें संस्करण में लगभग 30 देशों के 80 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागियों सहित 180 से अधिक नीति निर्माता, अर्थशास्त्री, शिक्षाविद, वित्तीय विशेषज्ञ और अंतर्राष्ट्रीय विचारक साथ उपस्थित रहेंगे। वे सम्मेलन के पूर्ण सत्रों, संवादात्मक चर्चाओं और केंद्रित गोलमेज सम्मेलनों में योगदान देंगे।
इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक ग्रोथ (आईईजी) की स्थापना 1952 में प्रोफेसर वीकेआरवी राव ने की थी। वर्तमान में, श्री एन. के. सिंह आईईजी के न्यासी बोर्ड के अध्यक्ष हैं। डॉ. माइकल देबब्रत पात्रा निदेशक मंडल के अध्यक्ष हैं, और प्रोफेसर सब्यसाची कार इस संस्थान के निदेशक हैं।
कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक ग्रोथ (आईईजी) की एक पहल है, जिसका आयोजन केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय के साथ साझेदारी में किया जाएगा। पहली बार 2022 में इसका आयोजन किया गया था। यह सम्मेलन समकालीन आर्थिक और नीतिगत चुनौतियों पर बातचीत के लिए एक मंच प्रदान करता है।
2022 में अपनी स्थापना के बाद से, कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन आर्थिक और नीतिगत चुनौतियों पर बातचीत के लिए एक मंच के रूप में विकसित हुआ है। इससे पहले के संस्करण "भविष्य को पुनर्परिभाषित करना" (2022), "नेविगेटिंग ए वर्ल्ड ऑन फायर" (2023), "द इंडियन एरा" (2024) और "सीकिंग प्रॉस्पेरिटी इन टर्बुलेंट टाइम्स" (2025) विषयों के तहत आयोजित किए गए थे।
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन 3 अक्टूबर, 2026 को उद्घाटन भाषण देंगे। उद्घाटन सत्र में इस बात की पड़ताल होगी कि बार-बार आने वाले वैश्विक झटकों और अनिश्चितता से भरे माहौल में विकास, खुलेपन या संस्थागत विश्वसनीयता का त्याग किए बिना आर्थिक नीति कैसे मजबूती ला सकती है।
"अनिश्चितता के दौर में सुदृढ़ता:
भारत की आर्थिक प्राथमिकताएं" पर एक विशेष पूर्ण सत्र इस बात पर केंद्रित होगा कि वैश्विक विखंडन, तकनीकी व्यवधान और बार-बार आने वाले झटकों के बीच भारत कैसे विकास को बनाए रख सकता है, व्यापक आर्थिक स्थिरता को संरक्षित कर सकता है और निवेश का विस्तार कर सकता है। केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण विशेष संबोधन देंगी। इसमें कौर डेस कॉम्प्स की अध्यक्ष और फ्रांस की पूर्व सार्वजनिक कार्रवाई एवं लेखा मंत्री एमिली डी मोंटचेलिन चर्चा करेंगी।
समापन सत्र "भारत और विश्व:
डिजाइन से अनुकूलनीय" का संचालन इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक ग्रोथ में न्यासी बोर्ड के अध्यक्ष श्री एन.के. सिंह करेंगे। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर विशेष समापन भाषण देंगे, जिसमें सिंगापुर के पूर्व विदेश मंत्री श्री जॉर्ज यो चर्चा करेंगे। सत्र में इस बात की पड़ताल की जाएगी कि भारत कैसे डिजाइन से अनुकूलनीय बना रह सकता है, रणनीतिक स्वायत्तता को संरक्षित कर सकता है, साझेदारी को व्यापक बना सकता है और अधिक विवादित तथा अनिश्चित वैश्विक माहौल में लचीले ढंग से प्रतिक्रिया दे सकता है।
प्रौद्योगिकी और डिजिटल अर्थव्यवस्था कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन 2026 का एक और प्रमुख पहलू बनेगी। केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया "कनेक्टिविटी से एआई तक: डिजिटल अर्थव्यवस्था की नई वास्तुकला" विषय पर पूर्ण सत्र में मुख्य भाषण देंगे। सत्र में इस बात की जांच की जाएगी कि कैसे डिजिटल बुनियादी ढांचा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नए संचार नेटवर्क प्रतिस्पर्धा और विश्वास को बनाए रखते हुए उत्पादकता बढ़ा सकते हैं।
केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत अंतिम दिन 'पूंजी के रूप में संस्कृति : विरासत से क्षितिज तक' विषय पर मुख्य भाषण देंगे।
उद्घाटन पूर्ण सत्र "ए वर्ल्ड प्राइस फॉर रिस्क" इस बात की जांच करेगा कि कैसे ऊर्जा के झटके, आपूर्ति-श्रृंखला में व्यवधान और व्यापार तथा आर्थिक पहुंच का शस्त्रीकरण व्यापक आर्थिक प्रबंधन, निवेश और लचीलेपन के लिए नई चुनौतियां पैदा कर रहा है। सत्र की अध्यक्षता लॉर्ड निकोलस स्टर्न करेंगे, जिसमें प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव श्री पी. के. मिश्रा मुख्य भाषण देंगे और शिकागो विश्वविद्यालय के प्रोफेसर माइकल ग्रीनस्टोन चर्चा करेंगे।
सम्मेलन में प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव-2 और भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास भी पूर्ण सत्र
"कौटिल्य और एक पुनरुत्थान भारत:
उभरते बाजारों के लिए सबक" में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। इस सत्र में उन सबकों का पता लगाया जाएगा जो भारत का आर्थिक अनुभव उभरते बाजारों की पेशकश कर सकता है और इसमें सेंट्रल बैंक ऑफ चिली के पूर्व अध्यक्ष जोस ए डी ग्रेगोरियो और इंडोनेशिया के पूर्व वित्त मंत्री मुहम्मद चातिब बसरी शामिल होंगे।
अधिक अस्थिर वैश्विक वातावरण में संचालन करने में केंद्रीय बैंकों की भूमिका सम्मेलन का मुख्य फोकस होगी। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर श्री संजय मल्होत्रा "अनिश्चितता के दौर में सेंट्रल बैंक" के पूर्ण सत्र में विशेष भाषण देंगे। यूरोपीय सेंट्रल बैंक के पूर्व अध्यक्ष और बांके डी फ्रांस के पूर्व गवर्नर जीन-क्लाउड ट्रिचेट की अध्यक्षता में आयोजित इस सत्र में इस बात पर विचार किया जाएगा कि केंद्रीय बैंक मुद्रास्फीति, वित्तीय नाजुकता, पूंजी प्रवाह और विश्वसनीयता को बार-बार वैश्विक झटकों के बीच कैसे प्रबंधित कर सकते हैं। गवर्नर मल्होत्रा की भागीदारी तेजी से बदलती वैश्विक अर्थव्यवस्था में मौद्रिक नीति और वित्तीय स्थिरता के सामने आने वाली चुनौतियों पर एक महत्वपूर्ण परिप्रेक्ष्य प्रदान करेगी।
एजेंडा राजकोषीय संघवाद, औद्योगिक नीति, पूंजी-बाजार विकास, नियामक निरीक्षण, विकास वित्त और दीर्घकालिक निवेश के लिए घरेलू और विदेशी पूंजी जुटाने सहित घरेलू और वैश्विक आर्थिक मुद्दों की एक विस्तृत श्रृंखला को दुरूस्त करेगा। इन सत्रों में केंद्र-राज्य संबंधों को नियंत्रित करने वाले संस्थागत और राजकोषीय सिद्धांतों, संरचनात्मक परिवर्तन में औद्योगिक नीति की भूमिका और भारत के पूंजी बाजारों को गहरा करने और बचत को उत्पादक जोखिम पूंजी में बदलने के लिए आवश्यक परिस्थितियों की जांच की जाएगी।
अंतर्राष्ट्रीय दृष्टिकोण इस सम्मेलन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगा। सत्र यूरोप के विकास और प्रतिस्पर्धात्मकता की चुनौतियों और एशिया के साथ इसके आर्थिक संबंधों; वैश्विक असंतुलन, ऋण और वित्तीय स्थिरता; चीन में संरचनात्मक परिवर्तन; और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आर्थिक सुरक्षा, प्रौद्योगिकी और कनेक्टिविटी में जापान की भूमिका की जांच करेंगे।
"अनिश्चितता के दौर में विरोधाभासों को संतुलित करना" विषय पर एक समर्पित पूर्ण सत्र इस बात पर विचार करेगा कि भारत रणनीतिक स्वायत्तता, आर्थिक हितों और युद्धाभ्यास के लिए जगह को संरक्षित करते हुए प्रतिस्पर्धी रणनीतिक और आर्थिक संबंधों का प्रबंधन कैसे कर सकता है। इस चर्चा में एशिया, चीन, ताइवान और भारत के वैश्विक आर्थिक संबंधों पर अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ भाग लेंगे।
समानांतर सत्रों में "द न्यू टेक ऑर्डर: पावर, प्लेटफॉर्म्स, एआई एंड रेगुलेटरी कॉम्पिटिशन" और "मानव एवं मशीन: काम, कौशल एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में शिक्षा" पर चर्चा की जाएगी। ये चर्चाएं इस बात पर केंद्रित होंगी कि कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रणनीतिक प्रौद्योगिकियां आर्थिक शक्ति, श्रम बाजार, कौशल, शिक्षा और नियामक ढांचे को नया आकार दे रही हैं।
अन्य सत्रों में जलवायु लचीलापन, बहुपक्षीय विकास बैंकों में सुधार, स्वास्थ्य सेवा और वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा, शहरीकरण, कृषि, जनसांख्यिकीय परिवर्तन और काम के भविष्य पर चर्चा होगी। "फीडिंग द फ्यूचर" पर चर्चा जलवायु अनिश्चितता और व्यापार व्यवधानों के बीच कृषि और खाद्य प्रणालियों की मजबूती की जांच करेगी, जबकि "डेमोग्राफी एट ए टर्निंग प्वाइंट" में श्रम बाजारों और उत्पादकता के लिए उम्र बढ़ने, प्रजनन क्षमता, प्रवासन और जनसांख्यिकीय परिवर्तन के निहितार्थ पर विचार किया जाएगा।
सम्मेलन में वैश्विक व्यापार और निवेश नेटवर्क के परिवर्तन की भी जांच की जाएगी। "वैश्वीकरण से विखंडन तक: फिर से व्यापार नेटवर्क तैयार करना" विषय पर एक पूर्ण सत्र में इस बात पर विचार किया जाएगा कि कैसे रणनीतिक प्रतिद्वंद्विता, औद्योगिक नीति और आर्थिक सुरक्षा व्यापार, निवेश और आपूर्ति श्रृंखलाओं को नया आकार दे रही है। एक अन्य सत्र, "द न्यू ग्रोथ कॉरिडोर: रीइमेजिनिंग एशिया-अफ्रीका इकोनॉमिक पार्टनरशिप", एशिया और अफ्रीका के बीच गहरे व्यापार, निवेश, बुनियादी ढांचे और विकास साझेदारी के अवसरों पर ध्यान केंद्रित करेगा।
इस तीन दिवसीय सम्मेलन में पूर्ण सत्र, संवादात्मक समानांतर सत्र और चुनिंदा लोगों की गुप्त गोलमेज बैठकें होंगी। गोलमेज सम्मेलन प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को आकर्षित करने और दीर्घकालिक निवेश के लिए घरेलू पूंजी जुटाने, नीति निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों, निवेशकों और पेशेवरों के बीच अधिक केंद्रित आदान-प्रदान के अवसर प्रदान करने सहित मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेगा। इस सम्मेलन में सिर्फ़ बुलाए गए लोग ही आ सकते हैं।
*****






10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)