‘ऑपरेशन गंगा’ में दिखेगा मिलिट्री का असली अंदाज, स्क्वाड्रन लीडर वर्लिन पंवार संभालेंगी कॉम्बैट की कमान
‘ऑपरेशन गंगा’ को रियल बनाएंगी वर्लिन पंवार
मुंबई (अनिल 'बेदाग'): मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ऑपरेशन गंगा’ अपने दमदार विषय और विशाल कैनवास के चलते लगातार चर्चा में है। नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक विष्णु मोहन के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 2022 के रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भारत के महत्वपूर्ण रेस्क्यू मिशन की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
फिल्म को रियल और विश्वसनीय बनाने के लिए स्क्वाड्रन लीडर वर्लिन पंवार को मिलिट्री एडवाइजर के रूप में टीम में शामिल किया गया है। वह कॉम्बैट मैन्युवर्स और मिलिट्री सीक्वेंसेज़ में अपनी विशेषज्ञता देंगी, जिससे फिल्म के एक्शन और रेस्क्यू ऑपरेशंस में वास्तविकता की झलक देखने को मिलेगी।
श्री गोकुलम मूवीज़ के बैनर तले गोकुलम गोपालन द्वारा निर्मित इस फिल्म में मोहनलाल के साथ अर्जुन रामपाल, भाग्यश्री बोर्से, आदिल हुसैन और पार्थिबन अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की तकनीकी टीम भी बेहद शानदार है। ‘पुष्पा’ फेम सिनेमैटोग्राफर मिरोस्लाव कुबा ब्रोजेक, प्रोडक्शन डिजाइनर राजीवन और एक्शन डायरेक्टर सी यंग ओह प्रोजेक्ट से जुड़े हैं। वहीं शाश्वत सचदेव का संगीत, शमीर मोहम्मद की एडिटिंग और बिश्वदीप चटर्जी का साउंड डिजाइन फिल्म के अनुभव को और भव्य बनाने की तैयारी में है।
*****






10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)