भारतीय रेलवे ने लखनऊ मंडल के 607.7 रूट किलोमीटर पर 'कवच 4.0' के लिए 252 करोड़ रुपये की मंजूरी दी: रेल मंत्रालय
नई-दिल्ली (PIB): स्वदेशी तकनीक के जरिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तहत भारतीय रेलवे ने उत्तर-पूर्व रेलवे के लखनऊ मंडल के 607.7 रूट किलोमीटर पर 252 करोड़ रुपये की कुल लागत से 'कवच 4.0' लगाने की मंजूरी दी है।
मंज़ूर की गयी यह परियोजना मंडल के शेष चिन्हित हिस्सों में 'कवच 4.0' का विस्तार करेगी, जिससे रेल परिचालन के लिए सुरक्षा अवसंरचना और मजबूत होगी।
स्वदेशी 'कवच' तकनीक से रेलवे सुरक्षा को मजबूत करना
'कवच' स्वदेशी रूप से विकसित एक स्वचालित रेल सुरक्षा (एटीपी) प्रणाली है, जिसे परिचालन सुरक्षा बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह 'खतरे का संकेत पार करना (सिग्नल पासिंग एट डेंजर, एसपीएडी) को रोकने में मदद करता है, ज़रूरत पड़ने पर अपने-आप ब्रेक लगाता है और रेल परिचालन की निगरानी करके रेलों की सुरक्षित आवाजाही में सहायता करता है।
यह पहल भारतीय रेलवे द्वारा अपने नेटवर्क पर 'कवच' लगाने की चल रही प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य रेल सुरक्षा प्रणाली को आधुनिक बनाना और रेल परिचालन की सुरक्षा व विश्वसनीयता को बढ़ाना है।
*****






10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)