रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल ने नागरिकों से रेल पटरियों के नजदीक सेल्फी नहीं लेने - स्टंट नहीं करने की अपील की
रेल मंत्री - पीयूष गोयल ने देश के नागरिकों से रेल पटरियों के नजदीक सेल्फी नहीं लेने - स्टंट नहीं करने की अपील की और अपने सम्बोधन में कहा कि,"पिछले कुछ दिनों में मैंने ऐसे समाचार और वीडियो देखे जिसमें सेल्फी लेते हुए या स्टंट दिखाते हुए युवाओंके साथ दुर्घटनाएं हुई हैं, मुझे इन दुर्घटनाओं से बहुत दुख पहुंचा है, हम थोड़ी सी समझदारी से इन चीजों सेबच सकते हैं और अपने अमूल्य जीवन और समय को इस प्रकार दांव पर लगाने के स्थान पर उसेरचनात्मक कार्यों में उपयोग कर सकते हैं। आप युवाओं पर देश का भविष्य टिका है, मेरी अपील है कि अपनेजीवन को इस प्रकार के जोखिम भरे कार्यों में डालने से बचें, सुरक्षित रहें, आपके माता-पिता व परिवार आपसेप्रेम करता है, उनके लिये अपने दायित्वों को समझें और रेलवेलाइन या ट्रेन में इस प्रकार के कार्य ना करें, तथा समाज और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए नये भारत के निर्माण में अपना सहयोग दें।
जय हिन्द।






swatantrabharatnews.com







10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)