कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनिया
कैमरे के पीछे भी उतनी ही चमकदार हैं कशिका कपूर
मुंबई (अनिल 'बेदाग'): फिल्मी दुनिया की चमक-दमक के पीछे छिपी मेहनत और मानवीय भावनाओं की झलक तब सबसे खूबसूरत लगती है, जब कलाकार अपने वास्तविक पलों को प्रशंसकों के साथ साझा करते हैं। युवा अभिनेत्री कशिका कपूर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सेट से कुछ खास बिहाइंड द सीन्स (बीटीएस) तस्वीरें साझा कर अपने प्रशंसकों को अपने शूटिंग जीवन की एक अनदेखी झलक दिखाई। इन तस्वीरों में कशिका न केवल कैमरे के सामने की स्टार नजर आती हैं, बल्कि कैमरे के पीछे अपनी टीम के साथ समय बिताती, स्क्रिप्ट पढ़ती और छोटे-छोटे ब्रेक्स का आनंद लेती एक सामान्य और सहज व्यक्तित्व के रूप में भी दिखाई देती हैं।
शूटिंग के लंबे और व्यस्त घंटों के बीच भी उनकी ऊर्जा, सकारात्मकता और मुस्कान साफ झलकती है। यही वजह है कि उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से पसंद की जा रही हैं। कशिका का यह बीटीएस अपडेट दर्शाता है कि सफलता के पीछे केवल मेहनत ही नहीं, बल्कि काम के बीच मिले छोटे-छोटे सुकून भरे पल भी उतने ही महत्वपूर्ण होते हैं। उनकी यह झलक प्रशंसकों को उनके और करीब ले आती है और उनके व्यक्तित्व के एक नए, प्रेरणादायक पक्ष से परिचित कराती है।
*****






10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)