शिक्षकों की सेवा सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्रतिबद्ध: शिवशंकर सिंह
किसी भी सेवारत शिक्षक की सेवा समाप्त नहीं होने देंगे,
अध्यादेश लाकर शिक्षकों को तत्काल राहत प्रदान करे सरकार
उरई, जालौन (उत्तर प्रदेश): आज 02 जून 2026 को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद इकाई जालौन की बैठक प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह की विशेष उपस्थिति में स्टेशन रोड स्थित भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा, उरई के कार्यालय में सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने की और संचालन जिला महामंत्री इलयास मंसूरी ने किया। बैठक में प्रदेशीय मीडिया प्रभारी बृजेश श्रीवास्तव का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।
प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि, टीईटी प्रकरण से संबंधित समीक्षा याचिका पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय के हालिया निर्णय से देशभर के लाखों शिक्षकों में व्यापक असंतोष एवं गंभीर मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई है, जो वर्षों से समर्पण एवं निष्ठा के साथ विद्यालयों में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार को आगामी संसद के मानसून सत्र में उपयुक्त अध्यादेश अथवा विधायी संशोधन लाकर प्रभावित शिक्षकों को तत्काल राहत प्रदान करने हेतु आवश्यक कदम उठाना चाहिए। ऐसा कदम शिक्षकों के हितों की रक्षा करने के साथ-साथ शिक्षा क्षेत्र में निरंतरता एवं स्थिरता सुनिश्चित करेगा।
उन्होंने कहा कि, यदि लाखों पीड़ित शिक्षकों को समय रहते राहत प्रदान नहीं की गई, तो संगठन उनके अधिकारों एवं आजीविका की रक्षा हेतु आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। संगठन को आशा है कि सरकार के सकारात्मक एवं सक्रिय हस्तक्षेप से ऐसी स्थिति उत्पन्न होने से बचा जा सकेगा।
जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने संगठन की एकजुटता और अनुशासन पर बल दिया। जिला महामंत्री इलयास मंसूरी ने शिक्षकों की ज्वलंत समास्याओं पर चर्चा की एवं समस्याओं के निराकरण की रणनीति बनाई।
बैठक में जिला संगठन मंत्री तनवीर अहमद, सरला कुशवाहा, मु० अय्यूब, राज देवर, महेंद्र श्रीवास्तव, इनामउल्ला अंसारी, अरविन्द तोमर, विकास कुमार, सलिल कांत श्रीवास, संजीव गुर्जर, राजेन्द्र यादव, दीपक कुमार, रियायत बेग, राघवेंद्र यादव, विनय मिश्रा, हिमांशु पुरवार, रामराजा जादौन, अमित यादव, अरविन्द निरंजन, शकील अंसारी, योगेन्द्र प्रताप सिंह, अभिषेक पुरवार, विजय तिवारी, नवनीत श्रीवास्तव, मुहम्मद अजीज, आलोक गुप्ता, दीपिका चौहान सहित एक सैकड़ा शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
*****






10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)