नए चेहरों की ताजगी के साथ ‘दिल पे तेरा नाम’ ने जीता दिल
‘दिल पे तेरा नाम’ का जादू: नए चेहरों ने जीता दर्शकों का दिल
मुंबई (अनिल 'बेदाग'): मुंबई के कंट्री क्लब में म्यूजिक वीडियो ‘दिल पे तेरा नाम’ का भव्य लॉन्च हुआ, जहां पूरी स्टार कास्ट और मेकर्स की मौजूदगी ने माहौल को खास बना दिया। विघ्नहर्ता मूवीज़ के बैनर तले बने इस रोमांटिक वीडियो को यू ट्यूब और अन्य ऑडियो प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया गया है, जहां इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
वीडियो में नमन ठक्कर और दिव्या पाटिल की जोड़ी ने अपनी फ्रेश केमिस्ट्री से सभी का ध्यान खींचा। खासकर नमन के लिए यह प्रोजेक्ट उनके करियर का अहम पड़ाव माना जा रहा है। निर्देशन राहुल राय का है, जिनका अनुभव वीडियो में साफ झलकता है, जबकि ज्योति प्रकाश की सिनेमैटोग्राफी इसे विजुअली आकर्षक बनाती है।
संगीत संजीव श्रीवास्तव और संदीप जायसवाल का है, और संदीप की आवाज गाने के रोमांटिक मूड को खूबसूरती से पेश करती है। प्रोड्यूसर्स निखिल ठक्कर, मनवीर सिंह कलसी और रणबीर कलसी ने नए टैलेंट को मंच देने की अपनी सोच को इस प्रोजेक्ट के जरिए सामने रखा है। मेकर्स अब हिंदी के साथ गुजराती, पंजाबी और उड़िया भाषाओं में भी नए प्रोजेक्ट्स लाने की तैयारी में हैं, जिससे उनका कंटेंट दायरा और व्यापक होगा।
*****

.jpg)

.jpg)


10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)