राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला इकाई की बैठक आर्यन पब्लिक स्कूल में सम्पन्न
संगठन विस्तार और शिक्षक समस्याओं पर हुई विस्तार से चर्चा
अनिवार्य टीईटी से मुक्ति के लिए एबीआरएसएम कर रहा निर्णायक संघर्ष
उरई (जालौन) 12 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद इकाई जालौन की बैठक आर्यन पब्लिक स्कूल, उरई में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान की अध्यक्षता में रविवार को सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री इलयास मंसूरी ने किया।
बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती जी व श्री गणेश जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पार्चन के साथ हुआ।
जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने कहा कि टीईटी के मुद्दे पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने संगठन को आश्वासन दिया है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट में प्रभावी पैरवी करके पूर्व से सेवारत शिक्षकों को टीईटी से मुक्ति दिलाई जाएगी। सेवानिवृत्त होने पर उन्होंने आश्वासन दिया कि भले ही वो विभागीय पद से मुक्त हो गए हों लेकिन संगठन के लिए सदैव समर्पित रहेंगे।
जिला महामंत्री इलयास मंसूरी ने पदाधिकारियों द्वारा बताई गई शिक्षक समस्याओं के निराकरण की रणनीति पर चर्चा की।
प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजेश श्रीवास्तव ने प्रांतीय अभ्यास वर्ग में हुए सत्रवार विषयों- वैचारिक अधिष्ठान, कार्यकर्ता विकास, कार्य पद्धति, पंच परिवर्तन, 'मेरा विद्यालय, मेरा तीर्थ' पर प्रकाश डाला।
जिला कोषाध्यक्ष राकेश कुमार ने विगत सदस्यता अभियान पर चर्चा की और शीघ्र जिला इकाई का निर्वाचन कराने का सुझाव दिया।
बैठक में जिला संगठन मंत्री तनवीर अहमद ने संगठन विस्तार व कार्यकर्ता निर्माण पर चर्चा की।
बैठक को जिला मंत्री राजा सिंह, जिला संघर्ष समिति अध्यक्ष राजदेवर, जिला सदस्यता प्रभारी रियायत बेग, विनय मिश्रा, नवनीत श्रीवास्तव, छुन्ना प्रसाद, राजेंद्र सेंगर, विनयदीप तिवारी, देवीचरण प्रजापति, पवन प्रजापति, दशरथ पाल, सत्यपाल, उमेश कुमार, हरेंद्र ने भी अपने विचार रखे।
बैठक में जिला महिला उपाध्यक्ष सरला कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष मुहम्मद अय्यूब, सौरभ श्रीवास्तव, विनीत श्रीवास्तव, अनूप निगम, प्रदीप प्रजापति, अभिषेक पुरवार, आलोक गुप्ता, कप्तान सिंह, सौरभ सोनी, बृजेन्द्र शेखर, बृजेन्द्र पाठक, मुकेश सिंह आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
*****
2.jpg)





10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)