कस्टम ब्रोकर्स लाइसेंसिंग परीक्षा, 2025, 17.03.2026 को आयोजित होगी: वित्त मंत्रालय
नई-दिल्ली (PIB): कृपया सीमा शुल्क ब्रोकर लाइसेंसिंग परीक्षा, 2026 की ऑनलाइन लिखित परीक्षा के संबंध में दिनांक 25.08.2025 को प्रकाशित विज्ञापन का संदर्भ लें। उपर्युक्त परीक्षा दिनांक 17.03.2026 को आयोजित की जानी निर्धारित है।
लिखित एवं मौखिक परीक्षाओं का पैटर्न निम्नानुसार होगा:
|
प्रश्नों की संख्या : |
:150 |
|
समय अवधि : |
: ढाई घंटे (10:30 बजे से 13:00 बजे तक) |
|
अंकन योजना : |
: प्रत्येक सही उत्तर के लिए +3 |
|
: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए -1 |
|
|
अधिकतम अंक : |
:450 |
|
अर्हक अंक : |
:270 (60%) |
जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे, उन्हें संशोधित सीमा शुल्क ब्रोकर लाइसेंसिंग विनियम, 2018 के विनियम 6 के अनुसार मौखिक परीक्षा में उपस्थित होना होगा। मौखिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम उत्तीर्णांक 60% होंगे।
किसी भी प्रकार के प्रश्न के लिए कृपया वेबसाइट ( www.cbic.gov.in और www.nacin.gov.in ) देखें या निकटतम सीमा शुल्क आयुक्तालय/नासिन, पालसमुद्रम से ई-मेल - cblr-nacinpsm[at]gov[dot]in पर संपर्क करें।
*****
_(1).jpg)

.jpg)
.jpg)


10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)