
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं: राष्ट्रपति सचिवालय
नई दिल्ली (PIB): राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज (26 अप्रैल, 2025) वेटिकन सिटी के सेंट पीटर्स स्क्वायर में आयोजित पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार समारोह में शामिल हुईं। उनके साथ गए भारतीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल केंद्रीय संसदीय और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री श्री किरेन रिजिजू, अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री श्री जॉर्ज कुरियन और गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री जोशुआ डिसूजा भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
*****