गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस 5 या 7 दिसंबर को जारी करेगी घोषणा पत्र
अहमदाबाद, 02 दिसंबर 2017, कांग्रेस गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा-पत्र (मैनिफेस्टो)आगामी 5 या 7 दिसंबर को जारी करेगी और इसमें राज्य के किसानों की कर्ज माफी, सबके लिए सस्ते आवास जैसी बाते शामिल होंगी।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तथा घाेषणा पत्र समिति के संयोजक दीपक बाबरिया ने आज बताया कि शुरूआत में इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और गैर सरकारी संगठनों यानी एनजीओ से चर्चा हुई थी पर श्री राहुल गांधी ने इसके लिए सार्वजनिक सुनवाई (पब्लिक हियरिंग) की तर्ज पर लोगों से मिल कर और सैम पित्रोदा जी की मदद से काम करने का निर्देश दिया था। दोबारा पार्टी ने इसके लिए हर किसी की बात सुनी है। अब इसे नये सिरे से संकलित किया जा रहा है। यह आने वाली कांग्रेस सरकार के कामकाज का पूरा रोड मैप होगा।
(साभार: वार्ता)
सम्पादक - स्वतंत्र भारत न्यूज़
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)