उदयपुर के इकबाल ने किया सबसे छोटा स्वर्ण तिरंगा बनाने का दावा
उदयपुर के खैरादीवाड़ा की तंग गलियों में रहने वाला इकबाल सूक्ष्म स्वर्ण शिल्पकारी में महारत रखता है। जयपुर: राजस्थान के उदयपुर शहर में रहने वाले इकबाल सक्का ने सोने का बहुत छोटे आकार का तिरंगा बनााया है। उनका दावा है कि यह सोने का बना दुनिया का सबसे छोटा राष्ट्र ध्वज है। सक्का ने राष्ट्र ध्वज के इसके अलावा भी कई सूक्ष्म चीजें बनाकर रिकॉर्ड कायम किया है। सक्का ने 71वें स्वतंत्रता दिवस के लिए खास तौर पर तैयार किया है। उनके द्वारा बनाए गए इस तिरंगे का आकार महज 0.5 मिलीमीटर है। यह तिरंगा दुनिया की सबसे पतली 12 नंबर की सुई के छोटे से छेद में से भी निकल सकता है। सक्का का कहना है कि कनाडा के वॉटरलू विश्वविद्यालय के एक छात्र के नाम दुनिया के सबसे छोटे राष्ट्र ध्वज बनाने का रिकॉर्ड दर्ज था। लेकिन अब वह इस रिकॉर्ड को तो़ड़ेंगे। उदयपुर के खैरादीवाड़ा की तंग गलियों में रहने वाला इकबाल सूक्ष्म स्वर्ण शिल्पकारी में महारत रखता है। सक्का ने तय किया कि कुछ ऐसी कृतियां बनाएंगे जो ना केवल सबसे अलग होंए बल्कि दुनियाभर में दुर्लभ भी हों। इसके लिए दुनिया की सबसे छोटी सोने की चेनए चाय की केतलीए स्टांप सहित ऐसी 52 चीजें बनाई हैं जो दुनियाभर की रिकॉर्ड बुक्स में दर्ज हैं। (साभार- मल्टी मीडिया) swatantrabharatnews.com