उपेंद्र प्रसाद सिंह, आईएएस ने केन्द्रीय जल संसाधन मंत्रालय में सचिव के तौर पर पदभार संभाला
श्री उपेंद्र प्रसाद सिंह, आईएएस (ओआर: 85) ने आज नई दिल्ली में जल संसाधन, नदी विकास मंत्रालय में सचिव का पदभार ग्रहण कर लिया है। वे राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के सीईओ के पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
मूल रूप से बिहार के रहने वाले श्री सिंह आईएएस बनने से पहले मैकेनिकल इंजीनियर थेI उन्होंने इस्पात, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय जैसे कई मंत्रालयों में कार्य किया और ऑयल इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं।
श्री सिंह ने डॉ. अमरजीत सिंह, आईएएस (जीजे:82) की 30 नवंबर 2017 को सेवानिवृत्ति के बाद यह पद भार संभाला है।
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)