बुलंदशहर में पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या
बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश): भाषा द्वारा प्रकाशित समाचार में बताया गया है कि, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 56 वर्षीय एक पुलिसकर्मी ने बृहस्पतिवार को यहां अपने आवास पर कथित तौर पर खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
भाषा ने अपने समाचार में बताया है कि, बुलंदशहर सिटी के पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र नाथ तिवारी के मुताबिक हवलदार ब्रजवीर सिंह रिजर्व पुलिस लाइंस इलाके में तैनात थे।
पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘दोपहर बाद ब्रजवीर सिंह अपनी सर्विस राइफल अपने साथ घर ले गये और उसी से उन्होंने खुद को गोली मार ली।’’
पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘उनके घर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है। हम ब्रजवीर सिंह के परिवार के सदस्यों के संपर्क में हैं।’’
(साभार- भाषा)
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)