COVID-19: उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष धरने पर
संत कबीर नगर: पार्टी, उत्तर प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के गिरफ्तारी के विरोध में एवं कांग्रेस पार्टी द्वारा उप्लब्ध कराये गए 1000 बसों के प्रदेश में संचालन पर रोक के संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी, संत कबीर नगर के जिला अध्यक्ष श्री प्रवीण चंद्र पाण्डेय अपने साथियों सहित धरने पर बैठ गए हैं।
जिलाध्यक्ष श्री पांडेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पर लगाए गए मुकदमे को रद्द करते हुए उन्हें तत्काल रिहा किया जाए एवं मानवीय संवेदनाओं दृष्टिगत श्रमिक मजदूरों के लिए उप्लब्ध करायी गयी 1000 बस को प्रदेश में संचालन की अनुमति प्रदान की जाए। जिससे हमारे श्रमिक मजदूर पैदल चलने को मजबूर ना हो और उन्हें दुश्वारियों का सामना ना करना पड़े।
अपने दर्जनों साथियों के साथ धरने पर बैठे श्री पांडेय ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गुस्से में है। अगर मांगे नहीं मानी जाती हैं तो हम सड़क से उतरने के लिए मजबूर होंगे।
समाचार लिखे जाने तक धरना जारी था।
नवनीत मिश्र
swatantrabharatnews.com



25.jpg)
.jpg)


10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)