विशेष: 31अक्टूबर: आचार्य नरेन्द्र की 131वीं जयन्ती पर आचार्य नरेन्द्र देव स्मृति व्याख्यान 2019 का आयोजन- मुख्य वक्ता- रघु ठाकुर
लखनऊ: आचार्य नरेेन्द्र देव समाजवादी संस्थान लखनऊ द्वारा 31अक्टूबर 2019 को आचार्य नरेन्द्र की 131वीं जयन्ती पर "आचार्य नरेन्द्र देव स्मृति व्याख्यान 2019" का आयोजन किया है जिसके मुख्य वक्ता- महान् समाजवादी चिंतक व विचारक तथा लोसपा के राष्ट्रीय संरक्षक- रघु ठाकुर हैं।
31अक्टूबर 2019 को प्रातः 09:30 बजे लखनऊ के गोमती तट पर मोती महल के पिछे "आचार्य नरेन्द्र देव समाधि स्थल" पर पुस्पांजली अर्पित की जाएगी तथा प्रातः 10:30 बजे से "वैश्वीकरण के दौर में समाजवाद" विषय पर मुख्य वक्ता- महान् समाजवादी चिंतक व विचारक तथा लोसपा के राष्ट्रीय संरक्षक - रघु ठाकुर के व्याख्यान का आयोजन किया गया है।
आचार्य नरेंद्र देव को समाजवादी आंदोलन का भीष्म पितामह माना जाता है। उनकी ही पहल पर कांग्रेस के भीतर 1934 में कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी बनी थी। लखनऊ विवि और बीएचयू के कुलपति रहे आचार्य ने कांग्रेस से अलग होकर प्रजा समाजवादी पार्टी बना ली थी।
swatantrabharatnews.com