प्रधानमंत्री टेक्सास के ह्यूस्टन में दावूदी बोहरा समुदाय के सदस्यों से मिले:प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज टेक्सास के ह्यूस्टन में दावूदी बोहरा समुदाय के सदस्यों से मिले और परस्पर बातचीत की और बात-चीत करने का शार्ट वीडियो ट्वीट भी किया।
https://twitter.com/narendramodi/status/1175622970091479040?s=20

समुदाय के सदस्यों ने ह्यूस्टन में प्रधानमंत्री का सम्मान किया। बातचीत के दौरान, दावूदी बोहरा के सदस्यों ने सैयदना साहब के साथ प्रधानमंत्री के साहचर्य को रेखांकित किया। उन्होंने अपने सामुदायिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पिछले साल नरेंद्र मोदी की इंदौर यात्रा का भी स्मरण किया।
बातचीत के बाद ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, '' दावूदी बोहरा समुदाय ने दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बनाई है। ह्यूस्टन में मुझे उनके साथ समय व्यतीत करने और कई मुद्दों पर बात करने का अवसर मिला।”
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)