भारत से हारने के बाद खुदकुशी करना चाहता था: पाक कोच आर्थर
लंदन: पाकिस्तान के मुख्य कोच मिकी आर्थर ने दावा किया है कि चिर प्रतिद्वंद्वी भारत से उनकी टीम की हार के बाद वह इतने टूट चुके थे कि खुदकुशी करना चाहते थे। पाकिस्तानी टीम को भारत से 89 रन से मिली हार के बाद मीडिया, प्रशंसकों और पूर्व क्रिकेटरों से काफी आलोचना झेलनी पड़ी।
आर्थर के हवाले से मीडिया ने कहा, पिछले रविवार को मैं आत्महत्या करना चाहता था।"
उन्होंने कहा, "पर यह सिर्फ एक मैच में प्रदर्शन था। यह इतनी तेजी में हुआ। आप एक मैच जीतते हैं और एक हारते हैं। यह विश्व कप है। मीडिया से आलोचना, लोगों की अपेक्षायें और फिर आपके सामने वजूद बनाये रखने का सवाल। हमने सब कुछ झेला।"
पाकिस्तान ने अगले मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खुद को सेमीफाइनल की दौड़ में बरकरार रखा है। आर्थर ने कहा कि उनकी टीम बाकी सारे मैच जीतने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी।
उन्होंने कहा, "हम अपने खिलाड़ियों को बारंबार यही कहते हैं कि यह बस एक मैच था। हमें आगे अच्छा खेलना है।"
(साभार- भाषा & फोटो- मल्टी मीडिया)
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)